फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   6.43 lakhs defrauded in the name of getting a Canadian study visa

Kaithal News: कनाडा का स्टडी वीजा लगवाने के नाम पर 6.43 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
6.43 lakhs defrauded in the name of getting a Canadian study visa
कैथल। पुंडरी थाने की पुलिस ने कनाडा का स्टडी वीजा लगवाने के नाम पर 643600 रुपये ठगने के आरोप में सोनीपत के एक एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में गांव दुसैन के जीवन सिंह ने पूंडरी पुलिस को दी शिकायत दी थी।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि उसका पिता कनाडा में काम करता है इसलिए वह 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई कनाडा में करना चाहता था। उसने मोबाइल में विज्ञापन के माध्यम से सोनीपत के स्काई ट्रेवल एजेंसी के प्रमोद सिरोही की वीडियो देखी। इसके बाद उसने आरोपी से मोबाइल पर बातचीत की तो उसने उसे पूंडरी के बस स्टैंड पर आकर मिलने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कनाडा के कुछ कॉलेज बिना आइलेट और पीटीई के डिप्लोमा में प्रवेश देते हैं। इसके लिए 18 लाख का पैकेज है। वह उसका स्टडी वीजा पर नियाग्रा कॉलेज टोरंटो में एडमिशन करवा देंगे। प्रक्रिया के पहले दो लाख की प्रक्रिया फीस जमा करवानी होगी। आरोपी के कहे अनुसार उसने उक्त राशि भी दे दी। आठ माह बीतने बाद भी उसका वीजा नहीं लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed