फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मंडी में उठान को लेकर चल रही रिश्वत बंद

मंडी में उठान को लेकर चल रही रिश्वत बंद

Tue, 30 Apr 2019 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
मंडी में उठान को लेकर चल रही रिश्वत बंद
कैथल। अनाज मंडी में उठान को लेकर चल रही रिश्वत राशि को लेकर प्रकाशित अमर उजाला की खबर का एसपी वसीम अकरम ने कड़ा संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर डीएसपी कुलभूषण की मौजूदगी में हुए फैसले के बाद उठान के लिए रिश्वत राशि बंद कर दी गई। तीनों एसोसिएशनों को अलग-अलग गाड़ियां बांट दी गई। सोमवार दोपहर बाद से किसी भी आढ़ती ने रिश्वत नहीं दी और उठान कार्य जारी था। उधर, अज्ञात व्यक्ति 380 गेहूं के कट्टे लेकर ट्रक सहित फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विदित रहे कि अनाज मंडी में गेहूं के कट्टों की उठान के लिए प्रति कट्टा 7 रुपये तक रिश्वत वसूली जा रही थी। आढ़ती अपनी दुकान के बाहर पड़ी गेहूं के सूखने के डर के कारण इस गेहूं को जितना जल्दी हो सके, उतना जल्दी उठवाना चाहते हैं। ताकि सूखने पर वजन कम होने पर उन्हें घटोतरी न देनी पड़े। इसके लिए कई आढ़ती नाजायज वसूली की शिकायत भी कर रहे थे। जिस कारण नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन व द फूड ग्रेन एसोसिएशन कैथल पर भी भारी दबाव था कि किसी तरह से आढ़तियों से हो रही उठान के लिए अवैध वसूली को रोका जाए। जिला आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी शोरेवाला एसपी वसीम अकरम से मिले और रिश्वत वसूली को बंद करवाने की मांग की। अमर उजाला द्वारा इस संबंध में लगातार उन आढ़तियों की आवाज बुलंद की गई, जो इस अवैध वसूली के खिलाफ थे। इसका परिणाम यह रहा कि एसपी ने डीएसपी कुलभूषण की ड्यूटी लगाई। डीएसपी ने अग्रवाल धर्मशाला में नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मित्तल, द फूड ग्रेन एसोसिएशन के प्रधान शमशेर मित्तल, जिला आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी शोरेवाला व पुरानी अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान तरसेम, डीएफएससी वरिंद्र सिंह, खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के अलावा ट्रांसपोर्टर ने भाग लिया। बैठक में डीएसपी की मौजूदगी में नई अनाज मंडी में दोनों एसोसिएशनों को 52-52 गाड़ियां व पुरानी अनाज मंडी में 25 गाड़ियां अलॉट की गई। इसके बाद उठान कार्य शुरू करवा दिया गया।
विज्ञापन

जिला आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि समझौता लागू हुआ है। अभी यह जारी है। प्रयास किया जा रहा है कि किसी आढ़ती को परेशानी न हो। वे एसपी से मिले थे। एसपी ने डीएसपी की ड्यूटी लगाई। तब जाकर समस्या का समाधान हुआ है। इस समय मंडी में 16 लाख से अधिक गेहूं के कट्टे पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मित्तल ने बताया कि दोनों गुटों को 52-52 गाड़ियां मिली हैं। अभी बिना रिश्वत के उठान शुरू हो गया है। आढ़ती अब रिश्वत नहीं देंगे।
उधर, डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने भी ठेकेदार को उठान के लिए रिश्वत वसूली की बात पर तलब किया और उनसे इसका कारण पूछा। ट्रांसपोर्टर ने डीसी को नई व्यवस्था की जानकारी दी। डीसी ने बिना किसी तरह की वसूली के नियमानुसार काम करने के निर्देश दिए हैं।

380 कट्टे गेहूं के ट्रक सहित लेकर फरार, केस दर्ज : अनाज मंडी से अज्ञात व्यक्ति ट्रक सहित उसमें लदे 380 कट्टे गेहूं लेकर फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में चंदाना गेट निवासी कुलदीप ने बताया कि उसके पास एक ट्राला है। जिस पर तरसेम को बतौर चालक रखा हुआ है। उसने ट्रक को गेहूं उठान के लिए मंडी में लगाया हुआ था। 27 अप्रैल शाम 5 बजे फर्म बाबू राम रमेश चंद की गेहूं जो नई अनाज मंडी जींद रोड कैथल ड्रेन के पास है, से ट्रक में 390 कट्टे लोड किया था और वेयर हाउस कैथल में पहुंचाने थे। ट्रक को लोड होने के बाद वहीं अनाज मंडी कैथल में ही लॉक लगाकर खड़ा कर दिया था। इसके बाद खाना खाने चला गया। सुबह 6 बजे आकर देखा तो नहीं मिला। तरसेम ने उसे बताया। इसके बाद ट्रक की काफी तलाश की। लेकिन नहीं पता चला। अज्ञात व्यक्ति ट्रक गेहूं सहित लेकर फरार हो गया। अनाज मंडी पुलिस चौकी प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed