फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   खेल स्टेडियम की मांग को लेकर गांव सोथा में दिया धरना

खेल स्टेडियम की मांग को लेकर गांव सोथा में दिया धरना

Thu, 06 Dec 2018 12:47 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खेल स्टेडियम की मांग को लेकर गांव सोथा में दिया धरना
खेल स्टेडियम की मांग को लेकर गांव सौथा में दिया धरना
विज्ञापन

फोटो नंबर-14
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भारत की जनवादी नौजवान सभा व युवा ग्राम सेवा समिति की इकाई कमेटी ने खेल स्टेडियम की मांग को लेकर गांव सौथा में बुधवार को धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष रामसरूप ने की। किसान सभा के जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि जिला के किसान युवाओं की इस खेल स्टेडियम बनाए जाने की मांग का पुरजोर समर्थन करते हैं और हर संघर्ष में युवाओं के साथ हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ तो खेलों को बढ़ावा देने के ढोल पीट रही है दूसरी तरफ युवाओं को खेलने के लिए स्टेडियम तक उपलब्ध नहीं करवा रहे है। इकाई अध्यक्ष रामसरूप व नौजवान सभा कैथल के जिला सचिव कुलदीप ने कहा कि गांव के सरपंच द्वारा खेल स्टेडियम निर्माण में जान बूझ आनाकानी की जा रही है। स्टेडियम की मांग को लेकर डीसी सुनीता वर्मा को भी एक मांग पत्र दिया गया था। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो 7 दिसंबर को सीवन बीडीपीओ कार्यालय पर धरना किया जाएगा। इस अवसर पर रोहताश, राममेहर, अनिल, बलजीत, बलबीर, दीपक, बंटी, राजू, रामप्रकाश, मनप्रीत, कृष्ण कुमार, सुरेश शर्मा, लीला देवी, सुनहरी देवी व नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed