{"_id":"5a2ed1f44f1c1bd9798c20db","slug":"61513017844-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्कर्स ने दिया लघु सचिवालय में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्कर्स ने दिया लघु सचिवालय में धरना
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीटू हरियाणा की राज्य कमेटी के आह्वान पर परियोजना कर्मियों के महापड़ाव के तीसरे दिन आशा वर्कर्स ने लघु सचिवालय में धरना दिया। धरने में सैंकड़ों आशा जिला प्रधान संतोष ब्राह्मनीवाला की अध्यक्षता में लघु सचिवालय पहुंची। जहां मंच संचालन जिला सचिव सर्वजीत कौर ने किया।
आशा वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान संतोष ने जिले भर की आशा वर्कर्स को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार ने सत्ता में आने से पहले अनेको वायदे जनता से किए थे। उनमें आशा वर्करों के साथ भी सरकार ने पक्का करने और अन्य वायदे किए थ। आज वे सभी वायदे जुमले साबित हुए हैं और मात्र यह वोट हथियाने का तरीका मात्र था। तीन साल बीत जाने के बाद सरकार ने एक भी वायदा पूरा नही किया और अनाप शनाप शर्तें लगाकर आशा वर्करों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। लिंग अनुपात घटने के दोष भी आशा वर्करों पर थोंपा जा रहा है। जो कि बेबुनियाद है। जिला सचिव सर्वजीत कौर ने सरकार को चेतावानी देते हुए कहा कि सीटू के आह्वान पर तीन दिन का महापड़ाव बेहद सफल साबित हुआ है और यदि केंद्र और राज्य सरकार अब भी परियोजना कर्मियों के गुस्से को भांप कर जायज मांगे पूरी नहीं की तो इस आंदोलन को व्यापक किया जाएगा और आगामी 17 जनवरी को होने वाली हड़ताल में शामिल होकर सरकार को आइना दिखाएंगी। उन्होंने मांग को दोहराते हुए कहा कि परियोजनकर्मियो को पक्का किया जाए और तब तक 18000 रुपये मासिक वेतन सुप्रीम कोर्ट के निर्णयानुसार समान काम समान वेतन प्रदान किया जाए। आज के महापड़ाव में मार्कसवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव और पूर्व नगर पार्षद प्रेमचंद, सीटू जिला प्रधान सत्यवान, सचिव अशोक शर्मा, एसएफआई राज्य उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, सीटू जिला उपाध्यक्ष जसपाल,सीटू राज्य कमेटी सदस्या शकुंतला, महिला समिति की जिला प्रधान शर्मिला पिलखन, वन विभाग मजदूर यूनोियन जिला प्रधान विजय मटौर ने संबोधित करते हुए आशा वर्करों और अन्य परियोजना कर्मियों की मांगों का समर्थन करते हुए एकजुटता प्रकट की। इस मौके पर चरणजीत कौर, सुमनबाला, सुदेश, मीना, सुषमा, कविता, अनिता, रीना, चंद्रकांता भी मौजूद रही।
आशा वर्कर्स ने दिया लघु सचिवालय में धरना
जनता से किए वायदों से मुकर रही है सरकार-संतोष
फोटो नंबर-04