फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   तीन लाख 20 हजार रुपये जीते अनिता सिंह ने कौन बनेगा करोड़पति में

तीन लाख 20 हजार रुपये जीते अनिता सिंह ने कौन बनेगा करोड़पति में

Fri, 29 Sep 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
तीन लाख 20 हजार रुपये जीते अनिता सिंह ने कौन बनेगा करोड़पति में
तीन लाख 20 हजार रुपये जीते अनिता सिंह ने कौन बनेगा करोड़पति में
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। कौन बनेगा करोड़ पति की हाट सीट पर बैठ कर कलायत उपमंडल के गांव कौलेखां की बहु अनिता सिंह ने 3 लाख 20 हजार रुपये जीते। एक छोटे से गांव से निकल कर केबीसी की हाट सीट पर जाना अपने आप में बहुत बड़ा कार्य है जो अनिता सिंह ने कर दिखाया। वीरवार को पूरा दिन गांव कौलेखां के लोग अनीता सिंह की जीत को लेकर पूजा अर्चना में लगे रहे। गांव की मुख्य चौपाल पर बड़ी स्क्रीन लगवाई गई जहां पूरे गांव की महिलाएं, बच्चे व पुरुष रात्रि 9 बजे के इंतजार में टकटकी लगाए रहे। गांव कौलेखां में जश्न का माहौल रहा। ग्राम सरपंच कर्मवीर सिंह का कहना था कि अनीता सिंह केबीसी में कुछ जीते या न जीते पर हाट सीट पर बैठ कर गांव का नाम जरूर रोशन करेगी। उनका शो देखने के लिए विशेष तौर पर महिलाओं में बड़ी आतुरता देखने को मिली। सायंकाल होते ही महिलाओं का बड़ा जमावड़ा गांव की चौपाल पर जमा हो गया। केबीसी के शुरू होते ही स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन के साथ अनीता सिंह को देखते ही चौपाल में मौजूद सभी लोग खड़े हो गए तथा तालियों के साथ अपनी बहु का स्वागत किया। खेल के शुरूआती दौर में अनीता सिंह काफी डगमगाई पर उसके बावजूद भी वे 3 लाख 20 हजार के मुकाम तक पहुंच ही गई। स्वभाव से संतोषी अनीता का कहना था कि अगर वे इस मंच से 10 हजार रुपये भी लेकर जाती हैं तो उनको उस पर भी संतोष है। यहां तक आने का मुख्य लक्ष्य था कि अपने पड़ौसियों को जवाब देना व अमिताभ जी के दर्शन करना। केबीसी के मंच पर अनीता सिंह का कहना था कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी फैन हैं। स्वच्छ भारत अभियान को उन्होंने अपने घर से ही शुरू किया है। उन्होंने कहा कि पहले उनको पति व पारिवारिक सदस्यों का सफाई अभियान में सहयोग नही मिलता था पर अब सभी उनके साथ सफाई अभियान में साथ हैं। अनीता का कहना था कि देश तभी स्वच्छ होगा जब आम व्यक्ति अपने आप से उसकी शुरूआत करेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को अपने घर से शुरू कर रही हैं। गांव के लोगों का कहना था कि उनके गांव की बहु ने बहुत बड़े मंच से स्वच्छता का जो संदेश दिया वे उस पर चलते हुए अपने गांव को स्वच्छ गांव की सबसे ऊपर की श्रेणी में लेकर आऐंगे। अनीता सिंह का कहना था कि वे अपने मायके चरखी दादरी व ससुराल कौलेखां में स्वच्छ भारत अभियान के साथ जोड़ेंगी तथा उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वे केबीसी में पहुंचने के अपने लक्ष्य की तरह से स्वच्छ भारत अभियान में भी कामयाब रहेंगी।

अमिताभ के सवालों के जवाब के लिए उसने कैथल में कांग्रेसी नेता ईश्वर सिंह नैन से संपर्क किया और जवाब देने में उनसे मदद मांगी। फोन पर ईश्वर सिंह नैन ने भी उनकी मदद की।
विज्ञापन



वीरवार रात्रि नौ बजे प्रसारित हुआ शो
हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ के सवालों के दिए जवाब
पूरे गांव में जश्र का माहौल, कैथल में कांग्रेसी नेता ईश्वर सिंह नैन की ली लाईफलाइन के लिए मदद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed