फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नंदीशाला को लेकर गर्माई राजनीति

नंदीशाला को लेकर गर्माई राजनीति

Thu, 28 Sep 2017 12:00 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
नंदीशाला को लेकर गर्माई राजनीति
नगर पालिका की सियासत के दांव पेच में अटकी गोवंशों की जान
विज्ञापन

- नंदीशाला के प्रबंधन के मुद्दे पर दोनों पक्षों ने दी सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। नंदीशाला के प्रबंधन के लिए नगर पालिका द्वारा मंगलवार को बुलाई गई मीटिंग को निष्फल करने के लिए बुधवार को दोनों पक्ष एक दूसरे पर दोषारोपण करने पर जुटे रहे। विपक्षी पार्षदों की अगुवाई कर रहे एमसी शीश पाल जिंदल ने कहा कि पालिका अध्यक्षा नंदीशाला की हालत को लेकर गंभीर नहीं हैं। गोवंश मर रहा है और वे अपने सियासी हितों को साधने में जुटी हुई हैं। उधर नगर पालिका अध्यक्षा अमनदीप कौर ने कहा कि विपक्ष अगर नंदीशाला के मसले पर ईमानदार होता तो कल सबसे पहले रखा गया नंदीशाला के प्रबंधन का प्रस्ताव पास हो गया होता। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्षद तो इस बात पर अड़ गए कि पहले उनके द्वारा रखी गई 118 कामों की लिस्ट पर चर्चा करवाओ। नंदीशाला पर बाद में बात करेंगे।
गौरतलब है कि नंदीशाला में आए दिन भूख प्यास से मर रही गायों की खबरों से आहत जिला प्रशासन ने नगर पालिका को तुरंत इस विषय में मीटिंग बुलाकर प्रबंधन संबंधी प्रस्ताव लाने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को पालिका में इसी एजेंडे को लेकर चेयरपर्सन ने एक मीटिंग बुलाई थी लेकिन दोनों पक्षों में तकरार हो गई और मीटिंग बिना किसी नतीजे पर पहुंचे स्थगित हो गई।
विज्ञापन

विपक्षी पार्षद शीश पाल जिंदल ने बुधवार को अपने साथियों के साथ पत्रकार वार्ता की तथा नंदीशाला में मर रहे गोवंश को लेकर अपनी चिंताओं का इजहार किया। जिंदल ने कहा कि पिछले 8 महीनों से नगर पालिका ने उनके वार्डों में फूटी कौड़ी भी खर्च नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पालिका अध्यक्ष अमनदीप कौर शर्मा ने कहा कि विपक्ष नंदीशाला के प्रस्ताव को न पास होने देने के अपयश से बचने के लिए अब घड़ियाली आंसू बहा रहा है। यही विपक्षी पार्षद थे जिन्होंने मंगलवार की मीटिंग में नंदीशाला की बात चलने ही नहीं दी।

आओ करते हैं मीटिंग : चेयरपर्सन
नगर पालिका अध्यक्ष अमनदीप कौर शर्मा ने कहा कि वैसे तो उन्होंने 10 अक्टूबर को दोबारा इसी एजेंडे को लेकर मीटिंग बुलाई है मगर अगर विपक्ष पहले चाहता है तो वे पहले भी मीटिंग करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वे सभी वार्डों में समान विकास चाहती हैं।


व्हाट्सएप मेसेज भेज दो बस : विपक्ष
विपक्षी पार्षद प्रदीप सोनी ने कहा कि नंदीशाला के प्रबंधन को लेकर सत्ता पक्ष जब भी ईमानदारी से मीटिंग बुलाएगा तो तमाम विपक्षी पार्षद आधे घंटे के नोटिस पर मीटिंग में पहुंच जाएंगे। सोनी ने कहा कि आप चाहे जिस वक्त मीटिंग बुलाइये बस मुद्दा विकास और नंदीशाला का होना चाहिए। हम आएंगे भी और सत्ता पक्ष का बिना शर्त सहयोग भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed