{"_id":"59690f7f4f1c1be1178b4583","slug":"61500057471-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाला डेरा तस्दीक करवाला बना परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाला डेरा तस्दीक करवाला बना परेशानी का सबब
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल डोरा तस्दीक करवाना बना परेशानी का सबब
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। लाल डोरे के तसदीक करवाना इस समय नगर के लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बना हुआ है। हालात से दुखी लोगों ने पटवार भवन में राजस्व विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस संबंध में तहसीलदार चंद्रमोहन बिश्नोई से मिल सारी स्थिति से अवगत भी करवाया।
नगरवासी सत्ता, विरेंद्र, कृष्ण, रणधीर, राजेंद्र, दर्शना, प्रेमपति, पनमेश्वरी, रणधीर, श्रीराम, सतबीर आदि ने बताया कि वे वार्ड 10 व 12 में रहते हैं, जो कि लाल डोरे के अधीन वाली जमीन में है। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन में जमीन संबंधी जानकारी देने के लिए जो प्रमाण पत्र बनाया जाना है वह पालिका सचिव अथवा पटवारी द्वारा सत्यापित किया जाना है। पालिका में नियमित सचिव न होने के चलते वे अपने फार्म पर पार्षद या नम्बरदार के हस्ताक्षर करवा जब पटवार भवन पहुंचे। मौके पर मौजूद पटवारी ने कहा कि पहले उनके उस स्थान का निरीक्षण किया जाएगा, उसके पश्चात ही फार्म पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। लोगों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं मगर न तो उनके वार्ड का पटवारी द्वारा दौरा किया जा रहा और न ही हस्ताक्षर किए जा रहे।
वहीं पटवारी रामसरण व आरएस भट्ट ने बताया कि वह नगर के उन वार्डों के फार्म तस्दीक कर रहे हैं जिसकी सारी ही जमीन लाल डोरे में है। अन्य वार्डों की तस्दीक मौके का निरीक्षण करके ही की जा रही है। लोगों ने कहा कि इसके लिए अलग से पटवारी तैनात किया जाना चाहिए ताकि किसी को भी परेशानी न हो।
विज्ञापन
तहसीलदार चंद्रमोहन बिश्नोई ने कहा कि उन्होंने पटवारी तैनात कर दिया है। जो मौके पर पहुंच कर तस्दीक करेगा। उन्होंने इस मामले से संबंधित कर्मचारियों से कहा कि वे पारदर्शी तरीके से कार्य में अपना पूरा सहयोग दे। ताकि कोई भी पात्र आवेदन जमा करवाने से वंचित न रहे।