{"_id":"5c8fe18ebdec221424306a7f","slug":"51552933262-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद रोड पर पुल की दीवारों को 15 दिन में ठीक करवाएं एनएचएआई के अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद रोड पर पुल की दीवारों को 15 दिन में ठीक करवाएं एनएचएआई के अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद रोड पर पुल की दीवारों को 15 दिन में ठीक करवाएं एनएचएआई के अधिकारी
हादसा हुआ तो होगा केस दर्ज, डीसी ने जारी किए आदेश
शहर की सड़कों की होगी जीओ टेगिंग
फोटो संख्या-29
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश देते हुए कहा कि वे जींद रोड पर ड्रेन पर बनाए गए पुल की क्षतिग्रस्त दीवारों को 15 दिन में ठीक करवाएं और यदि भविष्य में इस ड्रेन पर किसी दुर्घटना से जान-माल की हानि होती है। तो उनके विरुद्घ केस दर्ज करवाया जाएगा। डॉ. प्रियंका सोनी लघु सचिवालय स्थित सभागार में सड़क सुरक्षा, सुरक्षित वाहन पॉलिसी व ब्लैक स्पॉट से संबंधित बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे कैथल-जींद रोड पर ड्रेन पर बने तंग पुल की टूटी दीवारों को 15 दिन में ठीक करवाएं तथा इस स्थल पर उचित संकेत चिन्ह भी लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि टूटी दीवारों की वजह से इस पुल पर कोई हादसा होता है और उसमें जान-माल का नुकसान होता है, तो प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा दोनों ट्रेफिक लाईटों की मुरम्मत करवाकर उनका सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा शहर में लाईटों को भी ठीक करवाया जाए।
डीसी ने जींद बाईपास पर पुलिस नाके की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा लगाए गए पत्थरों व पाईपों को तुरंत हटवाने के निर्देश दिए। अंबाला सड़क पर अवैध रूप से वाहन पार्क करने वाले वाहन चालकों के विरुद्घ कार्रवाई करें तथा अंबाला बाईपास पर स्थित बैंकिट हॉल के बाहर अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वाले चालकों के वाहनों की सही पार्किंग के लिए बैंकिट हॉल संचालकों को निर्देश दें। सड़क सुरक्षा सहयोगी भरत को शहर की सड़कों की जीओ टेगिंग करने के निर्देश जारी किए। एसडीएम ईशा कंबोज एवं संजय कुमार, नगराधीश जगदीप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार, सड़का सुरक्षा सहयोगी भरत नागपाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।