{"_id":"5c33a73bbdec22571463e274","slug":"51546889019-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 16 की बजाए 11 जनवरी को होगी नगर परिषद की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 16 की बजाए 11 जनवरी को होगी नगर परिषद की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब 16 की बजाए 11 जनवरी को होगी नगर परिषद की बैठक
पार्षदों के ऐतराज के बाद बैठक की तिथि बदली गई
सिटी स्कवॉयर मामले में निर्माण पर किए गए भुगतान पर पार्षदों ने उठाए हैं सवाल
करोड़ों रुपये की पेमेंट के भुगतान को बताया अवैध
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद कैथल द्वारा बनवाए जा रहे सिटी स्कवॉयर सेंटर में अवैध रुपये से करोड़ों रुपये के भुगतान के पार्षदों के आरोप के बाद बुलाई गई 16 जनवरी की बैठक अब 11 जनवरी को होगी। जिसमें चेयरपर्सन व अधिकारियों से पार्षदों के आरोपों पर जवाब मांगा जाएगा।
विदित रहे कि 1 जनवरी को पार्षद राकेश सरदाना सहित कईयों ने नगर परिषद ईओ कार्यालय में प्रतिवेदन दिया था। जिसमें सिटी स्कवॉयर सेंटर में करोड़ों रुपये के अवैध रुप से किए भुगतान का आरोप लगाकर इसका जवाब मांगा गया था। मुख्य रुप से टेंडर अलॉट होने के कुछ ही दिनों बाद करोड़ों रुपये ठेकेदार को जारी करने, टेंडर छोड़ने की तिथि आगे बढ़ाने के आरोप हैं। पार्षदों की आपत्ति के बाद भी फर्म को भुगतान करने की बात कही गई थी। इसके बाद नगर परिषद ईओ द्वारा बैठक का एजेंडा तय करते हुए 16 जनवरी की बैठक बुलाई गई थी। लेकिन पार्षदों ने इस पर आपत्ति जताते हुए सवाल उठाया था कि पार्षदों के आवेदन के बाद 10 दिन के भीतर-भीतर बैठक बुलाई जानी चाहिए। इसीलिए बैठक 16 की बजाए 11 जनवरी से पहले बैठक बुलाई जाए और साथ ही इस बैठक का एजेंडा केवल और केवल पार्षदों की आपत्तियां ही रखी जाएं। इस आपत्ति के बाद अब बैठक की तिथि बदल कर 11 जनवरी कर दी गई है।
चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुरेश कश्यप ने बताया कि 16 जनवरी की बैठक की तिथि बदलकर 11 जनवरी कर दी गई है।