{"_id":"5aba88334f1c1b27088b7644","slug":"51522174003-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 अप्रैल से होनी है गेहूं की खरीद, मंडी में धान के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 अप्रैल से होनी है गेहूं की खरीद, मंडी में धान के ढेर
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक अप्रैल से होनी है गेहूं की खरीद, मंडी में लगे हैं धान के ढेर
मार्केट कमेटी अधिकारियों को नहीं दिख रहा धान, मंडी में पीने के पानी सीवरेज की हालत खस्ता
आढ़तियों की मांग, सीजन से पहले सुधारी जाए व्यवस्था
फोटो संख्या-21 व 22
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नई अनाज मंडी में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद का सीजन शुरू होना है। लेकिन मंडी से धान के ढेर खत्म होने के नाम नहीं ले रहे। रही बात साफ-सफाई की तो वह अभी दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रही। पेयजल समस्या बनी हुई है। वहीं सीवरेज भी बंद पड़े हुए हैं। आढ़तियों ने मांग की है कि अनाज मंडी में सीजन शुरू होने से पहले उचित व्यवस्थाएं करवाई जाएं।
खराब पड़े हैं नलके, लगे हैं धान के ढेर
मंडी में सफाई व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित है। यहां पेयजल के लिये वाटर कूलर खराब पड़े हुए हैं। कई नलके भी खराब हैं। इस समय धान की फसल की आवक ज्यादा हो रही हे। जिसमें कीड़े (सुरसरी) होते हैं, समय पर मंडी की सफाई करवाकर दवाई का छिड़काव नहीं हुआ तो यही सुरसरी गेहूं की फसल आने पर उसमें घुस जाएंगी और नुकसान होगा। जिससे गोदामों में लगा गेहूं भी खराब होगा।
आढ़ती अशोक, पवन व रामकुमार, अरुण कुमार, लाजपत ने बताया कि सीवरेज भी बंद पड़े हुए हैं। बिना बारिश के ही कई जगह ओवरफ्लो हो गए हैं। कई जगह मंडी में निर्माण कार्य चल रहा है। सीजन से पहले कई तरह की समस्याएं हैं। जिनका समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसडीएम कमलप्रीत कौर ने बताया कि वे बुधवार को अनाज मंडी का दौरा करेंगी। पता करवाया जाएगा कि पिछले सप्ताह जो निर्देश दिए गए थे, उन पर कितना काम हुआ। हुआ नहीं तो क्यों नहीं हुआ?
पाई मार्केट कमेटी की बैठक में हुई चर्चा
पाई। मंगलवार को पाई मार्केट कमेटी के प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मार्केट कमेटी के सभी मनोनीत सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन राजेश ढुल तथा वाइस चेयरमैन सत्यवान ढुल ने की। बैठक में गेहूं के सीजन के दौरान कमेटी के अधीन आने वाली मंडियों में किसानों व आढ़तियों की सुविधा के लिये आवश्यक प्रबंध करने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में उन किसानों को अति शीघ्र सहायता राशि देने का प्रस्ताव भी पास किया गया। इस अवसर पर दिलबाग ढुल, जांगीर सिसला, बुटा सिंह, बुरा गौरा, राजेश करोडा, कृष्ण पाई, रत्न सिंह जाखौली, चंद्र भान, रणधीर शर्मा भाना, अशोक सेरधा, कुलविंद्र राणा, महिपाल, दिलबाग, राम स्वरूप, प्रेम पाल, गुलाब नैना तथा रमेश उपस्थित थे।