फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सभी महापुरुषों ने उठाई है अन्याय के खिलाफ आवाज, मैं भी लड़ रहा हूं कुरुक्षेत्र की धरती से समानता की लड़ाई-राजकुमार सैनी

सभी महापुरुषों ने उठाई है अन्याय के खिलाफ आवाज, मैं भी लड़ रहा हूं कुरुक्षेत्र की धरती से समानता की लड़ाई-राजकुमार सैनी

Tue, 27 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सभी महापुरुषों ने उठाई है अन्याय के खिलाफ आवाज, मैं भी लड़ रहा हूं कुरुक्षेत्र की धरती से समानता की लड़ाई-राजकुमार सैनी
सभी महापुरुषों ने उठाई है अन्याय के खिलाफ आवाज, मैं भी लड़ रहा हूं कुरुक्षेत्र की धरती से समानता की लड़ाई-राजकुमार सैनी
विज्ञापन

जिले के कई गांवों में किया जनसभाओं को संबोधित
कहा-कांग्रेस ने 55 साल राज कर देश को बर्बाद कर दिया, मलेशिया, सिंगापुर जैसे देश बाद में आजाद होकर आज कहां पर हैं, हमारा देश कहां पर?
चौटाला कर रहे हैं खोखले वायदे
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सांसद राजकुमार सैनी ने मंगलवार को जिले में कई जनसभाओं को संबोधित किया और अपने समानता के अभियान में सहयोग की अपील की। सांसद ने ढांड के बाद कैथल में प्यौदा रोड पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। यहां पहुंचने पर लोगों ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद वे गांव ग्योंग पहुंचे। जहां कई समाज के लोगों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांसद का स्वागत किया गया। इसके बाद वे गांव सांपला खेड़ी पहुंची, जहां लोगों उनका अभिनंदन किया। बाद में गांव धौंस में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि जितने भी महापुरुष हुए हैं, उन सभी ने अन्याय के खलिफ आवाज उठाई है। वे भी कुरुक्षेत्र की इस भूमि से समानता की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस न्याय युद्ध में जनता का सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 70 साल में से 55 साल राज करने के बाद आज फिर रोजगार देने की बात कहकर जनता के साथ मजाक कर रही है। आजादी के बाद से ही देश का कांग्रेस ने बंटाधार किया है। जिस पार्टी के प्रमुख को देश की मूलभूत समस्याओं का ही पता नहीं है, उस पार्टी में एक परिवार की चाकिरी करने वाले लोग क्या इस देश का भला कर सकते हैं। हमारे देश से पीछे आजाद हुए सिंगापुर, मलेशिया जैसे देश आज कहां से कहां पहुंच गए। हम आज भी मूलभूत जरुरतों के लिए भटक रहे हैं। चौटाला जो आज 10 पीढिय़ों का जुगाड़ बैठाने की बात करता है, यह बात तो उनके पिता ने भी की थी कि नोट छापने की मशीन दे देंगे। यह मशीन तो जरुर आई, लेकिन चौटाला परिवार से बाहर नहीं निकल सकी। जिस कारण उनकी कई-कई कोठियां बन गईं, होटल बन गए। लेकिन गरीब जनता पिस रही है। उनका प्रयास रहेगा कि जनता ने मौका दिया तो एक घर में एक रोजगार, किसान को मनरेगा से जोड़कर मजदूरों व किसान के विकास का रास्ता साफ किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ सुरेश शर्मा, कुशलपाल कठवाड़, राजपाल, श्याम मांडी, रामपाल ढांड, सत्यवान, बलकार गोलन, जिला लोकतंत्र सुरक्षा मंच के अध्यक्ष श्याम मांडी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed