{"_id":"5a32c2b74f1c1b3c3d8bd9ec","slug":"51513276087-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगो के समर्थन में 28 को होगा पूरे प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगो के समर्थन में 28 को होगा पूरे प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों के समर्थन में 28 को होगा पूरे प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी की गेट मीटिंग वीरवार को बस स्टैंड पर हुई। अध्यक्षता डिपो के पांचों यूनियनों के प्रधान राजबीर ढुल, ज्ञान सिंह, राजेंद्र ग्योंग, महीपाल राणा, दयाल कसान ने की। संचालन डिपो सचिव सुशील कुमार ने किया।
मीटिंग में राज्य कमेटी के नेता हरि नारायण शर्मा व आजाद गिल ने बताया कि आज सरकार दमनकारी नीति अपनाकर कर्मचारियों की आवाज को दबाना चाहती है। जिसे कर्मचारियों किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के नेता नसीब जाखड़ व प्रदीप बूरा निजीकरण सहित कर्मचारियों का बोनस जारी करना, कर्मशाला में कर्मियों की भर्ती करना सहित अन्य मांगे पिछले लबे समय से अटकी है। सरकार ने कई बार मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया। जिसके विरोध में पूरे प्रदेश में 28 दिसंबर को रोडवेज का चक्का जाम किया जाएगा। जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। इस मौके पर रमन शर्मा, आंन्नद शर्मा, रविंद्र कुमार, अनिल कुमार, कृष्ण, ओमप्रकाश, सतबीर भाणा, विमल शर्मा ग्योंग, शलिंद्र कुमार, सुशील कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।