फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   खाते आधार से लिंक न किए जाने पर सरकारी स्कूल के बच्चों ने बैंक के खिलाफ किया प्रदर्शन

खाते आधार से लिंक न किए जाने पर सरकारी स्कूल के बच्चों ने बैंक के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 01 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खाते आधार से लिंक न किए जाने पर सरकारी स्कूल के बच्चों ने बैंक के खिलाफ किया प्रदर्शन
खाते से आधार लिंक न किए जाने पर बच्चों ने बैंक के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। बैंक खाता से आधार कार्ड को लिंक न किए जाने से गुस्साए गांव कमालपुर स्कूल के छात्रों ने बैंक का घेराव कर प्रदर्शन किया। बच्चों का कहना था कि उनके खातों को बैंक आधारकार्ड के साथ नहीं जोड़ रहा जिससे उनको मिलने वाली सरकारी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों का कहना था कि वे तथा उनके अभिभावक बार-बार बैंक के चक्कर लगा रहे हैं पर खातों को आधार से लिंक नहीं किया जा रहा। वे स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करें या फिर बैंक के चक्कर ही लगाते रहें।
रजत ने कहा कि सरकार से उनकी वर्दी के पैसे खाते में आने हैं पर जिन छात्रों के खाते आधार से लिंक नहीं है उनके खातों में पैसा आ ही नहीं रहा। इस बारे उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य से भी बात की पर उनका कहना था कि विभाग द्वारा तीसरी बार पैसा डालने की कोशिश की गई पर अधिकांश बच्चों के खाते आधार से लिंक नहीं होने के कारण संभव नही हो पा रहा। बैंक मैनेजर ने स्कूल प्रधानाचार्य से बात की तो उन्होंने स्कूल के क्लर्क को गांव मटौर में स्थित बैंक में भेजा जिसने बच्चों को समझा बुझा कर स्कूल में भेजा।
विज्ञापन

बैंक के मैनेजर दीपक कुमार ने बताया कि खातों की लिस्ट स्कूल प्रबंधन देता है। जिन खातों की लिस्ट बैंक में आज तक नहीं आई उनके खाते लिंक नहीं हो पा रहे।
स्कूल के प्रधानाचार्य रामचंद्र मौण का कहना है कि उनके स्कूल में अनेक बच्चे ऐसे हैं, जिनको सरकार से मिलने वाली सुविधाएं खाता लिंक न होने के कारण नहीं मिल पा रही। उनके संज्ञान में नहीं था कि स्कूल में आने वाले बच्चे गांव मटौर के बैंक में प्रदर्शन कर रहे हैं। जब उन्हें पता चला तो तत्काल स्कूल के क्लर्क को मौके पर भेज कर बच्चों को स्कूल में बुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



करीब आधे घंटे तक बैंक का मेन गेट रखा जाम
फोटो नंबर- 35
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed