{"_id":"645e98a9cf5c6838160ebf54","slug":"500-rupees-snatched-by-stabbing-the-mechanic-kaithal-news-c-18-knl1031-119261-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मैकेनिक को चाकू मार 500 रुपये छीने, लोगों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मैकेनिक को चाकू मार 500 रुपये छीने, लोगों ने दबोचा
Sat, 13 May 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 13 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
मधुबन। गांव कालरो में वीरवार को एक मैकेनिक पर एक युवक ने चाकू से हमला कर 500 रुपये छीन लिए। इस दौरान शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है।
गांव कालरो निवासी जगदीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के अड्डे पर उसकी दुकान है। दोपहर करीब तीन बजे पानीपत निवासी अजय कुमार उसकी दुकान पर आया। उसकी स्कूटी में आगे और पीछे अंकित नंबर अलग-अलग थे। कुछ समय उसके पास बैठने के बाद उसने चाकू निकालकर हमला कर दिया। उसकी छाती में चाकू मारकर पांच सौ रुपये छीन लिए। बाएं हाथ में भी चाकू मारा। शोर मचाने में आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया।
-- --