फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   47 posts of conductors and 159 posts of workshop staff are vacant at Kaithal Roadways.

Kaithal News: कैथल रोडवेज में परिचालकों के 47 और वर्कशॉप कर्मचारियों के 159 पद खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
47 posts of conductors and 159 posts of workshop staff are vacant at Kaithal Roadways.
वर्कशॉप में खड़ी बसें। संवाद
कैथल। कैथल रोडवेज डिपो में कर्मचारियों की कमी के कारण बसों का संचालन और मरम्मत व्यवस्था चुनौती बनी हुई है। डिपो में परिचालकों के 336 स्वीकृत पदों में से 47 खाली हैं। वहीं वर्कशॉप में तकनीकी कर्मचारियों की कमी और अधिक गंभीर है। यहां 204 स्वीकृत पदों में से केवल 45 पर कर्मचारी कार्यरत हैं जबकि 159 पद रिक्त हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण मौजूदा स्टाफ पर काम का दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में परिचालकों के 336 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 289 परिचालक ही कार्यरत हैं। ऐसे में शेष कर्मचारियों के सहारे बसों के विभिन्न रूटों पर संचालन की व्यवस्था करनी पड़ती है। परिचालकों की कमी से ड्यूटी प्रबंधन पर दबाव बढ़ता है। ग्रामीण रूटों पर बस सेवा नियमित बनाए रखना भी विभाग के लिए चुनौती रहता है।
विज्ञापन

------------
वर्कशॉप में 204 में से 159 पद रिक्त
बसों की मरम्मत और रखरखाव के लिए बनी वर्कशॉप में कर्मचारियों की कमी का आंकड़ा काफी बड़ा है। यहां 204 स्वीकृत पदों में से केवल 45 कर्मचारी कार्यरत हैं। मैकेनिक, सहायक मैकेनिक और अन्य तकनीकी कर्मचारियों की कमी के कारण बसों की जांच, मरम्मत और रखरखाव का काम सीमित स्टाफ के सहारे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैकेनिक के 41 और सहायक मैकेनिक के सभी पद खाली
वर्कशॉप में मैकेनिक के 46 स्वीकृत पदों में से 41 रिक्त हैं। सहायक मैकेनिक के सभी 20 पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिशियन के सात, सहायक इलेक्ट्रिशियन के आठ, पेंटर के चार और सहायक टायरमैन के पांच पद भी रिक्त हैं। हेल्पर के 41 पदों में से 18 खाली हैं। तकनीकी कर्मचारियों की कमी के कारण खराब बसों को ठीक करने में परेशानी आती है और मरम्मत व्यवस्था पर दबाव बना रहता है।

मुख्यालय को भेजी जा चुकी है रिक्त पदों की जानकारी
वर्कशॉप मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यालय को कर्मचारियों की जानकारी दी हुई है। जल्द नए पद भरे जाएंगे। यात्रियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

वर्कशॉप में खड़ी बसें। संवाद

वर्कशॉप में खड़ी बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed