फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   47 drivers

रोडवेज को मिले 47 नए चालक, अब नहीं रहेगी चालकों की कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
47 drivers
लंबे समय से अटकी रोडवेज में चालकों की भर्ती आखिरकार सिरे चढ़ गई। इसके बाद डिपो को 47 नए चालक मिले। अब चालकों की कुल संख्या 252 हो गई है। इसके साथ 302 स्वीकृत पद है। जिसके हिसाब से डिपो में अभी भी 50 चालकों की आवश्यकता है।
विज्ञापन

बता दें कि डिपो में चालक की कमी से बसों के संचालन के लिए रोटेशन बनाने में आ रही समस्या अब दूर हो जाएगी। नए चालकों को ज्वाइनिंग लेटर डिपो द्वारा दे दिया गया है। मेडिकल के बाद जल्द ही इनकी ज्वाइनिंग होगी। नए चालकों के ड्यूटी पर आ जाने के बाद बसें सभी रूटों पर पर्याप्त संख्या में चलेगी। इससे पहले डिपो में बसों के साथ-साथ चालकों की भी भारी कमी थी। जिससे बसों के संचालन में समस्या हो रही थी।
विज्ञापन

डिपो में 252 हुए चालक -विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कैथल डिपो में पहले 205 चालक थे। अब 47 ओर मिलने से इनकी संख्या 252 हो गई है। वहीं परिचालकों की संख्या 205 हैं। अब नए रोटेशन अनुसार बसों के संचालन में स्टाफ की कमी बाधा नहीं बन सकेगी। बस चलाने में स्टाफ का अभाव नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो में बसें की संख्या 126- मौजूदा समय में डिपो में 126 बसें हैं। इनमें नियमित लगभग 90 बसें ही ऑन रूट होती हैं। शेष बसें मेंटेनेंस के अभाव में खड़ी रहती हैं। बसें चलाने में स्टाफ की कमी पहले दिक्कत बन रही थी। इसके अलावा ओवरटाइम खत्म करने से 48 घंटे ही ड्यूटी का शेड्यूल बनने से भी दिक्कत आ रही थी। अब बसों को रोटेशन सही समय पर हो पाएगा।

नवनियुक्त डिपो महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाएगा। डिपो में भी नया स्टाफ आया है। नए चालक मिलने से ड्यूटी शेड्यूल भी बेहतर तरीके से चलेगा। कर्मचारियों को भी इससे परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed