फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   45 nominated including newly appointed sarpanch and lost candidate, case against 80 others

नवनियुक्त सरपंच और हारे उम्मीदवार समेत 45 नामजद, 80 अन्य पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
45 nominated including newly appointed sarpanch and lost candidate, case against 80 others
हरियाणा पंचायती राज चुनाव में अति संवेदनशील रहे कलायत खंड के गांव जुलानी खेड़ा में सरपंच पद के विजयी उम्मीदवार की ओर से निकाले गए जुलूस में रविवार की रात विवाद के बाद सोमवार को भी दिन भर पुलिस ढेरा ढाले रही। इससे पहले विवाद में सरेआम लाठी, गंडासी और पत्थर चले थे। यही नहीं बीच बचाव करने गई पुलिस टीम पर भी हमला किया गया था। मामले में पुलिस ने सोमवार को नवनिर्वाचित सरपंच नरेंद्र और विरोधी पक्ष के 45 नामजद समेत 80 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, रविवार को नवनिर्वाचित सरपंच नरेंद्र ने जुलानी खेड़ा गांव में दोपहर के समय सहभोज का आयोजन किया था। इसमें महिला व बाल विकास मंत्री के अलावा उपमंडल के अनेक गांवों के लोगों ने सामूहिक तौर पर भोजन ग्रहण किया था। सरपंच नरेंद्र समर्थकों का कहना है सायं के समय विजय के उपलक्ष्य में वे डीजे पर जश्न मना रहे थे। तभी उन पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव व गंडासी से हमला किया। इसमें खजाना राम, रामकुमार व कुछ अन्य लोग जख्मी हो गए। पुलिस के अनुसार इस मामले में दूसरे पक्ष ने आरोपों को सिरे से नकार दिया। इनका कहना था कि जश्न के नाम पर नवनिर्वाचित सरपंच नरेंद्र समर्थक लोगों द्वारा बुलेट व मोटरसाइकिलों से बार-बार उनकी गलियों में पटाखे बजाए जा रहे थे। इस कारण ही झगड़ा हुआ। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए सोमवार को भी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

दूसरी ओर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार देर रात्रि सरपंच चुनाव में आमने-सामने रहे दो पक्षों में जमकर हिंसक झड़प हुई। मौके पर पहुंची कलायत पुलिस को भी आरोपियों ने अपना निशाना बनाया। पूरा ड्रामा देर रात्रि कई घंटे तक चला। इस गांव में मतदान के दिन भी दो नवंबर को विवाद हुआ था। पुलिस ने गांव में बाहर से आए युवकों को खदेड़ा था। उस दौरान भी यह गांव सुर्खियों में रहा था। नरेंद्र ने यह चुनाव 66 मतों से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस को दी शिकायत में पुलिस कर्मी संदीप ने बताया कि गश्त के दौरान उनके पास सूचना आई की गांव जुलानीखेड़ा में रात्रि करीब 10 बजे डीजे को लेकर दो पक्षों में भारी झगड़ा हो रहा है। वे नरेश कुमार व प्रदीप कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में काफी तनाव था। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया पर कोई समझने को तैयार नहीं था। मामले की सूचना डीएसपी को दी गई। इसके बाद डीएसपी सज्जन सिंह व थाना प्रभारी बलदेव सिंह व अन्य ने पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास किया। समझने के बजाय दोनों पक्ष के लोग तैश में आ गए व लाठी गंडासियों से मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के बीच बचाव करने के बाद दोनों ही पक्षों के लोग घरों की छतों पर चढ़ गए और पुलिस पर ही पथराव करने के साथ गंड़ासी व लाठियां फेंकी। पथराव में दोनों पक्षों से महिलाएं भी शामिल थीं। हमले में कुछ पुलिस कर्मचारियों को लाठी, डंडों, गंडासियों व ईंटों से चोटें भी आई हैं। साथ ही पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है। डीएसपी सज्जन सिंह ने बताया की ग्राम सरपंच बने नरेंद्र सिंह और हारे उम्मीदवार जसमेर सिंह बबली के समर्थकों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 44 लोगों को नामजद करते हुए करीब 80 अन्य लोगों पर धारा 148,149,186,187, 307, 332, 353 व 3 पीडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

दोनों पक्षों के इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला-
सरपंच नरेंद्र के अलावा सतीश, रोहतास, तेजवीर, राकेश, जोगेंद्र, विकास, जुलर, लाभ सिंह, ओम, परमजीत, प्रदीप, मनदीप, चंद्रभान, संजय, बजिन्द्र, बलवान, मोहित, पिंकू, संजीव, संपूर्ण, गुरदयाल निवासीगण जुलानी खेड़ा, प्रवीन वासी अलेवा, रामफल निवासी गांव चौशाला व 35-40 अन्य आरोपी शामिल। दूसरे पक्ष जसमेर उर्फ बबली की तरफ से अनुराग, मनदीप, परमजीत, अमित, राजीव, अनिल, अजय, आशीष, साहिल, जसवीर, अमन, जगदीप, ओमप्रकाश, प्रदीप, राममहेर, पवन, उफर पौना, शमशेर, अजीत, राकेश वासीगण जुलानी खेड़ा व 35-40 अन्य शामिल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed