{"_id":"5c364482bdec2256ce0822e6","slug":"41547060354-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चोरी की वारदातों के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चोरी की वारदातों के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की वारदात के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, प्रदर्शन कर पिहोवा चौक पर लगाया जाम
- जाम खुलवाने के लिए खुद पहुंचे एसपी, तीन दिन में चोरों को पकड़ने का दिया आश्वासन
फोटो नंबर-02 व 03
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में चोरी की वारदात के विरोध में अंबाला रोड से भारी संख्या में व्यापारियों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और पिहोवा चौक पर जाम लगा दिया। व्यापारी नारेबाजी करते हुए सड़क के बीचों-बीच बैठ गए। वाहन चालक उनके बीच से निकलते रहे। सूचना मिलते ही एसपी खुद व्यापारियों के बीच पहुंचे और तीन दिन में चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारी शांत हुए।
बुधवार की सुबह काफी संख्या में व्यापारी अंबाला रोड पर मोबाइल के उस प्रतिष्ठान में एकत्रित हुए, जहां चोरों ने सुबह 5 बजे सेंध लगाई थी। इसके बाद व्यापारी एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए पिहोवा चौक पर पहुंचे। जहां चोरों का कोई सुराग नहीं मिलने के विरोध में पिहोवा चौक पर जाम लगा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता पीड़ित कृष्ण गर्ग ने की। इसके बाद यहां पर डीएसपी रामकुमार व सिटी एसएचओ मंदीप सिंह पहुंचे। लेकिन दुकानदारों ने जाम नहीं खोला। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके बाद करीब 15 मिनट बाद खुद एसपी वसीम अकरम पिहोवा चौक पर पहुंचे जिस पर उन्होंने जाम खुलवाया। इस दौरान दुकानदारों ने पुलिस की कार्रवाई पर एसपी के सामने खुलकर अपना रोष जताया। दुकानदारों ने एसपी के सामने रोष प्रकट करते हुए कहा कि पुलिस की ढीली कार्रवाई के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्हें पुलिस का जरा सा भी भय नहीं है। जिससे दुकानदारों में गहरा रोष व्याप्त है।
एसपी वसीम अकरम ने दुकानदारों को आश्वासन देते हुए कहा कि चोरी की दुकान के आसपास के मोबाइल की लोकेशनों को खंगाला जा रहा है। इसके लिए आईटी सेल और सीआईए की दोनों टीमों को निर्देश दिए गए हैं। मोबाइल लाकेशनों के आने के बाद आगामी तीन दिनों तक चोरों का पता लगाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
दुकानदार बोला, आरोपी पकड़वाने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई : एसपी से बातचीत के दौरान दुकानदार सौरव ने कहा कि पुलिस द्वारा बड़ी चोरी पकड़ना तो दूर की बात है। पुलिस से छोटी चोरी पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सौरव ने एसपी को बताया कि कुछ महीने पहले मेरे घर में 1.50 लाख रुपये व कुछ अन्य जेवरात चोरी हुए थे। जिस पर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। लेकिन उस समय पुलिस ने केवल जेवरात ही वापस दिलवाए और उल्टा आरोपी को भी जमानत पर छोड़ दिया। इस पर एसपी ने कहा कि जमानत का अधिकार आरोपी को कानून में दिया गया है। जिसके तहत जमानत दे दी जाती है।
मोबाइल की दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी बिल्कुल स्पेशल तरीके से की गई है। चोरी की इस मामले की जांच पर मेरी विशेष नजर है। मोबाइल चोरी के अपराधियों की दूसरे जिलों से फुटेज मंगवाई गई है। जांच की जा रही है। इसके साथ ही पांच से सात बजे तक भी पुलिस की गश्त को बढ़ा दिया गया है। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
वसीम अकरम, एसपी, कैथल।
मंगलवार सुबह 5 बजे लगाई थी चोरों ने सेंध : चोरों ने मंगलवार की सुबह 5 बजे के बाद अंबाला रोड पर लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह के सामने स्थित मोबाइल प्रतिष्ठान में सेंध लगाकर 15 लाख रुपये नकद व 10 लाख रुपये से अधिक के मोबाइल चोरी किए थे।