{"_id":"5c12a5ec42c7925cc71ae0bb","slug":"41544725996-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों को हटाने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों को हटाने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों को हटाने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल
फोटो नंबर 1
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी। पहले दिन डिपो की तालमेल कमेटी के कर्मचारी महावीर संधु, प्रवीण कुमार, राजकुमार नेपेवाला, रणबीर बालू, सुशील शर्मा, महीपाल राणा बस स्टैंड पर चौबीस घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे। जिसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान महावीर संधु ने की। मंच का संचालन जिला महासचिव बलवान सिंह कुंडू ने किया। राज्य के तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य इंद्र सिंह बधाना व शमशेर सिंह सिसमौर व जसबीर सिह ने कहा कि सरकार द्वारा हड़ताल करने पर जानबूझ कर राज्य के 365 चालकों को अपनी नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। जिसका रोडवेज की तालमेल कमेटी पूर्ण रूप से विरोध करती है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्दी 365 बर्खास्त किए गए चालकों को पुन: ड्यूटी पर लेने का आदेश जारी करे। कर्मचारी सरकार की इस दमनकारी नीति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा तथा सरकार के खिलाफ आने वाले समय में एक बहुत बड़े आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा। इस मौके पर रामफल शिमला, सुशील कुमार, रामफल, विमल कुमार ग्योंग, राजबीर भाणा, सतीश कु मार, बलकार देवबन, सुखदेव मौजूद रहे।