{"_id":"5c08234fbdec22416d12d1df","slug":"41544037199-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने बैठक पर समस्याओं पर किया विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने बैठक पर समस्याओं पर किया विचार
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों ने बैठक पर समस्याओं पर किया विचार
फोटो नंबर-35
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। असंध रोड पर स्थित धर्मशाला में हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान इंद्र जांगड़ा ने की। बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक राज्य उप कोषाध्यक्ष प्यारा राम ढांडा ने भाग लिया।
इस दौरान सर्व सम्मति से ब्लाक का चुनाव हुआ। जिसमें चेयरमैन इंद्र जांगड़ा, प्रधान अनिल रोहेड़ा, वरिष्ठ उप प्रधान वेदप्रकाश, उप प्रधान रिंकू, सचिव दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष राजपाल, संगठन सचिव हरपाल, कार्यालय सचिव अनिल कुमार, प्रचार सचिव हरीचंद, ऑडिटर सुनील कुमार व सुरेश कुमार को सलाहकार चुना गया। इस दौरान प्यारा राम ने नवनिर्वाचित सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सातवें वेतनमान के अनुसार मकान भत्ता शीघ्र लागू करे। इस दौरान नव नियुक्त सदस्यों ने कहा कि जो जिम्मेवारी हमें सौंपी गई है हम उसे पूरी निष्ठा व लगन के साथ निभाएंगे व संगठन के हित में कार्य करेंगे। प्रधान अनिल कुमार व सचिव दीपक कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की उचित मांगों को शीघ्र लागू करे अन्यथा कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। जिसकी सारी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी।