फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पांच जिलों से चंडीगढ़ के लिए आई 40 बसें कैथल बस अड्डे से लौटी

पांच जिलों से चंडीगढ़ के लिए आई 40 बसें कैथल बस अड्डे से लौटी

Wed, 21 Nov 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
पांच जिलों से चंडीगढ़ के लिए आई 40 बसें कैथल बस अड्डे से लौटी
पांच जिलों से चंडीगढ़ के लिए आई 40 बसें कैथल बस अड्डे से लौटी
विज्ञापन

यात्रियों को हुई परेशानियां, कैथल से स्पेशल बस भेजी गई चंडीगढ़ के लिए
कर्मचारियों के ओवरटाइम खत्म किए जाने के बाद हुई समस्या
ड्यूटी के आठ घंटे पूरे होते ही कर्मचारी बस को वापिस मोड़कर ले जा रहे हैं कैथल से
देर सांय जारी किए आदेश, कोई भी चालक यात्रियों को बीच में नहीं छोड़ेगा, ओवरटाइम को छुट्टी के समय में किया जाएगा अडजस्ट-जीएम
फोटो संख्या-35
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रोडवेज कर्मचारियों के ओवरटाइम खत्म किए जाने के बाद पैदा हुई समस्या के कारण यात्री परेशान हैं। करीब पांच जिलों की बसों को चालक कैथल बस अड्डे से ही मोड कर ले गए। जिस कारण चंडीगढ़ जाने वाले रुट पर बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ जुट गई। जिसे खत्म करने के लिए कैथल से विशेष बस चलाई गई। बाद में जीएम ने बताया कि देर सांय सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं कि कोई भी चालक बीच में यात्रियों को नहीं छोड़ेगा। उनके ओवर टाइम को उनके छुट्टी के समय में अडजस्ट किया जाएगा।
विदित रहे कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के ओवरटाइम खत्म कर दिए गए हैं। इससे कर्मचारी अपनी 8 घंटे की ड्यूटी पूरी होते ही बस को वापिस मोड़कर ले जा रहे हैं। कैथल बस अड्डे पर पहुंचने वाली सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद व भिवानी डिपो से आने वाली बसों को कर्मचारी कैथल बस अड्डे से मोड कर ले गए। जिससे चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियां हुईं। बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। यात्रियों ने रोडवेज कर्मचारियों से संपर्क किया। इसके बाद एक बस विशेष रुप से चंडीगढ़ के लिए कैथल से अतिरिक्त चलाई गई। जो पहले बसें चल रहीं थीं, वे सामान्य तौर पर जारी रहीं। बस अड्डा सूत्रों ने बताया कि करीब 40 बसें इस दौरान वापिस लौटी हैं।
विज्ञापन

जीएम रोडवेज रामकुमार ने बताया कि दिन में कई जिलों की बसें कैथल बस अड्डे से वापिस मुड़ी हैं। सांय के समय सरकार ने निर्देश जारी कर दिए हैं कि कोई भी चालक बीच में से बस को मोड़ कर नहीं ले जाएगा। वह जितना भी बस को ओवरटाइम चलाएगा, उसे उतने ही समय की छुट्टी दी जाएगी। कैथल डिपो की कोई भी बस बीच रास्ते से मुड़कर नहीं आई। दिल्ली, चंडीगढ़ सहित लंबी दूरी की सभी बसें चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed