{"_id":"5bad240b867a557ec419978d","slug":"41538073611-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 सितंबर को महिला थाने में हुई घटना के संबंध में एक ओर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 सितंबर को महिला थाने में हुई घटना के संबंध में एक ओर मामला दर्ज
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों में हुए झगड़े में एक और केस दर्ज
- 8 सितंबर को महिला थाने में हुई थी घटना, अब पुलिस ने डीजीपी के आदेश पर दर्ज किया मामला
- पहले समाजसेवी बलजीत नायक के खिलाफ भी पुलिस इसी घटना के संबंध में दर्ज कर चुकी है केस
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने गत 8 सितंबर को दो पक्षों में महिला पुलिस थाने में हुए झगड़े के मामले में एक और केस दर्ज किया है। इससे पूर्व पुलिस एक पक्ष की ओर से केस दर्ज कर चुकी है।
दूसरे पक्ष की ओर से पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि कांता देवी, जगदीश, रामनिवास, सुभाष सहित दो अन्य व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की व छेड़खानी की। इस दौरान उसके चाचा व समाजसेवी बलजीत नायक के साथ भी मारपीट की गई। महिला ने डीजीपी को दी शिकायत में कहा था कि इस मामले में पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज नहीं किया बल्कि समाजसेवी बलजीत नायक पर एक ओर झूठा केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने अब इस मामले में उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरी ओर समाजसेवी बलजीत नायक ने बताया कि पुलिस ने उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज किया है। जिसकी जांच करनाल पुलिस को सौंप दी गई है। उन्होंने डीजीपी को पूरी जानकारी दी है और बताया कि उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया है। डीजीपी ने कैथल पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए।