फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हरियाणा में पहले के मुकाबले कम हुए हैं दुष्कर्म के मामले, लेकिन जो हुए हैं, वे भी निंदनीय, सरकार ने उठाए है कड़े कदम-मुख्यमंत्री

हरियाणा में पहले के मुकाबले कम हुए हैं दुष्कर्म के मामले, लेकिन जो हुए हैं, वे भी निंदनीय, सरकार ने उठाए है कड़े कदम-मुख्यमंत्री

Sun, 28 Jan 2018 11:54 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में पहले के मुकाबले कम हुए हैं दुष्कर्म के मामले, लेकिन जो हुए हैं, वे भी निंदनीय, सरकार ने उठाए है कड़े कदम-मुख्यमंत्री
निंदनीय है दुष्कर्म के मामले : सीएम
विज्ञापन

कहा-12 साल से कम आयु की बच्ची से दुष्कर्म पर होगी फांसी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा में पिछले सालों के मुकाबले दुष्कर्म जैसी वारदातें कम हुई हैं। लेकिन जो हुई हैं, वे भी नहीं होनी चाहिए थी। हम उनकी निंदा करते हैं। वर्ष 2012 में 227 मामले दुष्कर्म हुए थे। फिर भी हम इनके कम ज्यादा पर नहीं जाते। ये होने ही नहीं चाहिए। इसलिए हरियाणा में 12 साल से कम आयु की बच्ची से यदि दुष्कर्म जैसी बात सामने आती है तो सरकार उसे फांसी देेने वाला कानून बनाने जा रही है।

कैथल में संत रविदास जयंती समारोह में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा संतों की जयंती सरकारी तौर पर इसलिए मनाई जा रही है कि उनका संदेश समाज में जाए। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में उत्साह व उमंग आती है। क्योड़क में पंचायत द्वारा प्रस्ताव दिए जाने के बावजूद शराब का ठेका खोले जाने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले का पता करवाया जाएगा कि प्रस्ताव देने के बावजूद ठेका क्यों खोला। इस बार पंचायतों के प्रस्ताव मंगवाए गए हैं। इसके बाद ही ठेके छोड़े जाएंगे। गीता व सरस्वती के नाम पर खर्च के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया जा रहा है। ऐसे में गीता व सरस्वती के महत्व को देखते हुए इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जो लोग इनके महत्व के बारे में नहीं जानते, उन्हें इन पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। गीता का संदेश आज भी हमारे जीवन में प्रासंगिक है तो इसका प्रचार-प्रसार होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed