फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   32 players of District Muay Thai Association Kaithal won medals

Kaithal News: जिला मय थाई संघ कैथल के 32 खिलाड़ियों ने जीते पदक

Tue, 07 May 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 07 May 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
32 players of District Muay Thai Association Kaithal won medals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला मय थाई संघ कैथल के 32 खिलाड़ियों ने दूसरी राज्य स्तरीय मय थाई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता तीन व चार मई भिवानी की राजपूत धर्मशाला में हुई थी। यह जानकारी संघ के प्रधान संजीव कुमार पापसर व मुनीम कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ी हरमन ने 20 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, सोनम ने 27 किलो भार वर्ग में कांस्य, प्रीत कौर 29 किलो भार वर्ग में रजत, रहमत ने 40 किलो भार वर्ग में रजत, कोमल ने 37 किलो भार वर्ग में रजत, सुहानी ने 41 किलो भार वर्ग में रजत, निमो देवी ने 40 किलो भार वर्ग में रजत, रीना रानी ने 40 किलो भार वर्ग में रजत, रीनू ने 51 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन


इसी प्रकार किरण ने 60 किलो भार वर्ग में रजत, विहान ने 11 साल में स्वर्ण, अर्पित जगत बंसल ने कांस्य, किरण ने 47 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, खुशी ने 37 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, दिव्या ने 54 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, हिमांशु ने 19 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, यश ने 34 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिल ने 45 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, सौरभ 56 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, गौरव 71 ने किलो भार वर्ग में रजत, कमलदीप ने 45 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, दीपाली ने 40 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, विकास ने 34 किलो भार वर्ग में रजत, आरती ने 39 किलो भार वर्ग में रजत, दिशु ने 43 किलो भार वर्ग में रजत, सौरभ ने 60 किलो भार वर्ग में रजत, महक ने 24 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक, आरती ने 50 किलो भार वर्ग में कास्य, प्रिया 38 किलो भार वर्ग में कांस्य, दीक्षा ने 44 किलो भार वर्ग में कांस्य, रवि कुमार ने 80 किलो भार वर्ग में रजत, प्रदीप ने 32 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

राज्य स्तर प्रतियोगिता में अर्पित ने जीता पदक

सीवन। सीवन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी अर्पित ने राज्य स्तरीय जूनियर मुआ थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। स्कूल में पहुंचने पर अर्पित का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य डा. राम निवास शर्मा ने बताया कि भिवानी में हुई इस प्रतियोगिता में 18 किलोग्राम भारवर्ग में उनके अर्पित ने कांस्य पदक हासिल किया है। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सदस्य अमरेन्द्र सिंह खारा, पवन शर्मा, विवेक गोयल, उप प्रधानाचार्य प्रतिभा शर्मा व स्टॉफ सदस्यों ने बच्चे और माता-पिता को बधाई दी। संवाद

मय थाई को जानें
थाईलैंड की यह एक कठिन मार्शल आर्ट है जिसमें भिन्न जकड़न (क्लिंचिंग) तकनीकों के साथ खड़े होकर प्रहार किए जाते हैं। यह किक बॉक्सिंग की अन्य इंडो-चाइनीज़ (भारतीय-चीनी) शैलियों के समान है। मय थाई थाईलैंड का राष्ट्रीय खेल है। मय थाई को ‘आठ अंगों की कला’ या ‘आठ अंगों के विज्ञान’ के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसमें पंच (मुक्का), किक (पैर से हिट करना), कोहनी और घुटने से प्रहार किए जाते हैं। इस प्रकार से इसमें ‘संपर्क के आठ बिंदुओं’ का उपयोग किया जाता है। इसके विपरीत पश्चिमी बॉक्सिंग में ‘दो बिंदुओं’ (मुट्ठी) का और खेल उन्मुख मार्शल आर्ट्स में ‘चार बिंदुओं’ (हाथ और पैर) का उपयोग किया जाता है। मय थाई में प्रैक्टिस करने वाले पेशेवर को नाक मय के नाम से जाना जाता है।

एम्बूलेंस से सीएचसी लाए गए  झुलसे लोग । संवाद

एम्बूलेंस से सीएचसी लाए गए  झुलसे लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed