फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   डीसी ने दिलवाई मतदान करने की शपथ

डीसी ने दिलवाई मतदान करने की शपथ

Sun, 21 Apr 2019 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
डीसी ने दिलवाई मतदान करने की शपथ
कैथल। जिला प्रशासन द्वारा हर माह आयोजित किए जाने वाले राहगीरी को रविवार को वोटगीरी कार्यक्रम के तौर पर मनाया गया। जिसमें डीसी सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने वोट के लिए लोगों को जागरूक किया। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने लोगों को वोट डालने की शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मत का महत्व है। हम सभी को जाति, धर्म तथा अन्य संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर निष्पक्षता से अपने मत का उपयोग करना चाहिए। भारत देश के लोग सौभाग्यशाली हैं कि वह लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

शहीद स्मारक के निकट आयोजित कार्यक्रम में एडीसी आरके सिंह, डीएसपी कृष्ण कुमार व कुलभूषण ने दीपशिखा प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद उपायुक्त ने वोटरगीरी हम भी करेंगे मतदान हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर करके शुभारंभ किया। डीसी ने कार्यक्रम में मतदान करने के लिए सभी को शपथ दिलाई तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी यानी स्वीप के नोडल अधिकारी एवं एडीसी आरके सिंह ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव देश का महात्योहार है।
इस अवसर पर सुपार्श्व जैन पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा मां सरस्वती स्तुति तथा गणेश वंदना द्वारा किया गया। बच्चों ने अपनी नृत्यावली में मां सरस्वती तथा गणेश का आह्वान करते हुए सभी को भक्ति के तार से जोड़ दिया। इसके बाद इसी स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न गीतों का मिश्रण करते हुए नृत्यावली पेश की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मई की 12 तारिख नै सभी नै करणा सै मतदान गीत पर हरियाणवी नृत्य पेश करके सभी को मतदान करने का आह्वान किया। इसके बाद सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के लोक कलाकारों द्वारा भाईयो सुणल्यो रै आया मतदान का त्यौहार, वोट सारे डालेंगे, जो सै लोकतंत्र की शान लोकगीत गाया। डीएवी स्कूल के बच्चों ने लघु नाटिका पेश की। वोटर ताईयां बन कर आई महिलाओं ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। सुपार्श्व जैन पब्लिक स्कूल की छात्रा ने राधाकृष्ण संवाद का नृत्य पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा हास्य व्यंग्य से परिपूर्ण लघु नाटक पेश किया गया। डांस एकेडमी के बच्चों ने भी पंजाबी गीत पर नृत्यावली पेश की। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने माईम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में सुपार्श्व जैन पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा भंगड़ा प्रस्तुत किया गया, जिस पर सभी लोगों ने उनके साथ झूम कर बच्चों का हौसला बढ़ाया। डीएसपी कृष्ण कुमार, कुलभूषण, डीआरओ सुरेश कुमार, जिला परिषद के उप कार्यकारी अधिकारी सुरेश राविश, डीडीपीओ राजबीर खुंडिया, डीईओ जोगिंद्र हुड्डा, तहसीलदार जगदीश चंद्र व चेतना चौधरी, बीडीपीओ कंचन लता, सुरेंद्र शर्मा व रोजी, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार, चुनाव नायब तहसीलदार हीरा लाल, चुनाव कानूनगो शमेशर, सुदेश, रमेश, राजेंद्र, प्रज्ञा पाशा जैन, लाजपत सिंगला, लव शर्मा, महीपाल पठानिया, मोहन नायक, महेंद्र खन्ना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed