फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   फल्गू तीर्थ में काम देखने के लिए आए तीन युवकों में से दो युवक नहर में डूबे

फल्गू तीर्थ में काम देखने के लिए आए तीन युवकों में से दो युवक नहर में डूबे

Sat, 22 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
फल्गू तीर्थ में काम देखने के लिए आए तीन युवकों में से दो युवक नहर में डूबे

विज्ञापन
फल्गू तीर्थ में काम देखने के लिए आए तीन युवकों में से दो युवक नहर में डूबे
एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
पुलिस कर रही है मामले में आवश्यक कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पंजाब के पातड़ां से फल्गू तीर्थ में आगामी 25 सितंबर से शुरू हो रहे मेले में काम देखने के लिए आए तीन युवकों में से दो नहर में डूब गए। जिनमें से एक का शव बरामद हो गया है। जबकि एक की तलाश जारी है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। तीनों मेलों में फड़ी आदि लगाने का काम करते थे।
पूंडरी थाना प्रभारी सुभाष श्योकंद ने बताया कि पंजाब के पातड़ां निवासी प्रदीप कुमार, काका व अनिल फल्गू मेले में दुकान व फड़ी आदि लगाने के लिए जगह देखने आये थे। बाद में तीनों नहाने के लिए सिरसा ब्रांच नहर पर पहुंच गए। जिनमें से पहले एक युवक काका ने नहर में छलांग लगाई। जब वह पानी के बहाव में डूबने लगा तो उसने पुलिया पर बैठे दूसरे युवक प्रदीप की टांग पकड़ ली। जिससे दोनों डूब गए। इसी बीच तीसरे युवक अनिल ने शोर मचाया। लोगों को मदद के लिए बुलाया। बाद में उसने गांव वासियों की मदद से प्रदीप के शव को बाहर निकाल लिया। लेकिन बहाव तेज होने के कारण काका पानी में बह गया और उसका पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि उन्हें शाम करीब चार बजे मामले की सूचना ग्रामीणों ने दी। फिलहाल अनिल कुमार से पूछताछ के आधार पर तीसरे युवक की तलाश की जा रही है। मृतक प्रदीप का शव निकाल लिया गया है। उसकी उम्र करीब 30 साल है। जबकि लापता युवक काका की उम्र करीब 23 साल है। तीनों जूते-चप्पलों आदि की फड़ी व रेहड़ी लगाने का काम करते हैं। तीनों शुक्रवार को गांव फरल में लगने वाले मेले में काम देखने के लिए आए थे। परिजनों को सूचना दे दी गई है। साथ ही नहर में तीसरे युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed