फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कंबाईन हारवेस्टर के एमएमएस स्टा मैनेजमैंट सिस्टम के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

कंबाईन हारवेस्टर के एमएमएस स्टा मैनेजमैंट सिस्टम के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 05 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
कंबाईन हारवेस्टर के एमएमएस स्टा मैनेजमैंट सिस्टम के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कंबाइन हार्वेस्टर पर लगाए जाने वाले स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) के विरोध में जिलेभर के किसानों ने मंगलवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में दाबड़ी, जाखौली, बालू, सांघन, कोटड़ा, कैलरम, बूढ़ा खेड़ा, सेरधा, गुहणा, किठाना, नंद सिंह वाला सहित अन्य गांव के किसान शामिल हुए।
सबसे पहले किसान हनुमान वाटिका में एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। जहां उन्होंने डीसी धर्मबीर सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि कंबाइन की इंजन हार्स पावर क्षमता केवल हार्वेस्टर के लिए बनी है। कंबाइन में एसएमएस चलाने के लिए अतिरिक्त हार्स पावर वाले इंजन की आवश्यकता है। जो आज तक किसी भी कंबाइन में नहीं है। कंबाइन में एसएमएस लगाने के साथ फसल कटाई करने में सक्षम नहीं है। उन्होंने बताया कि कंबाइन में एसएमएस लगाने से जो कटाई छंटाई व दाने निकालने की विधि प्रभावित होती है। जिससे कंबाइन अनाज को नीचे पराली में फेंकती है। कंबाइन हार्वेस्टर में एसएमएस लगाने से उसके स्ट्रा टूट सकते हैं। जिससे मालिकों को हजारों रुपये का नुकसान होगा।
विज्ञापन

वहीं डीसी ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या के समाधान के लिए डीडीए एग्रीकल्चर से बात करेंगे। इस मौके पर होशियार सिंह प्यौदा, राजेश कुमार, प्रवीन, जयकिशन सिरटा, संदीप, दिनेश कुमार, मेजर, रमेश, हवा सिंह, अजय, बलवान सिंह, रामकला, सुखबीर, सुभाष, राजीव, बलकार सिंह, राजभान, देवेंद्र सिंह, जयभगवान, मंदीप, संदीप, बहादुर, बसाऊ, शमशेर, रामफल, सुरेश, कर्म सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो नंबर-06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed