{"_id":"5b79bb0142c792465864354e","slug":"31534704385-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पेयजल आपूत को लेकर लोगों में रोष, स्वास्थ्य विभाग से पानी के नमूने लेने का आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पेयजल आपूत को लेकर लोगों में रोष, स्वास्थ्य विभाग से पानी के नमूने लेने का आग्रह
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूषित पेयजल आपूर्ति से लोगों में रोष
फोटो नंबर-40
कलायत। नगर में जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सप्लाई किया जा रहा पेयजल शुद्ध न होने की शिकायत लोगों द्वारा की जा रही है। गंदे पानी की सप्लाई को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा व उन्होंने विभाग के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।
वार्ड 6 निवासी जोगेंद्र प्रताप सिंह, जसमेर, अशोक राणा, सुभाष, रमेश, रामकुमार राणा, लीलू राणा आदि का कहना है कि पिछले करीब एक पखवाड़े से दूषित पेयजल सप्लाई किया जा रहा। गंदगी व बदबू के कारण यह पीने लायक नहीं है। जन स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में अवगत भी कराया गया है मगर इसमें सुधार नहीं किया जा रहा। लोगों ने मांग की कि नगर के सभी 13 वार्डों में विभिन्न स्थानों से पानी के नमूने लेकर उसकी जांच करवाई जाए।
वहीं जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता बलराज सिंह रेढू ने बताया कि नगर में पानी के दूषित सप्लाई होने की कोई भी शिकायत कार्यालय में दर्ज नहीं करवाई गई। कुछ क्षेत्र में पानी की कम सप्लाई की शिकायत अवश्य आई हुई है। यदि पानी की सप्लाई में कहीं भी दिक्कत है तो उसे जल्द दूर कर दिया जाएगा।