फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अब शहर में एक समय मिलेगा पानी...30 अप्रैल तक पानी के स्टॉक को चलाने के लिए विभाग ने शुरू की राशनिंग

अब शहर में एक समय मिलेगा पानी...30 अप्रैल तक पानी के स्टॉक को चलाने के लिए विभाग ने शुरू की राशनिंग

Fri, 06 Apr 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
अब शहर में एक समय मिलेगा पानी...30 अप्रैल तक पानी के स्टॉक को चलाने के लिए विभाग ने शुरू की राशनिंग

विज्ञापन
अब शहर में एक समय मिलेगा पानी, कई कालोनियों में पानी का संकट गहराया
30 अप्रैल तक पानी के स्टॉक को चलाने के लिए विभाग ने शुरू की राशनिंग


फोटो संख्या-9 व 10
नसीब सैनी
कैथल। नहरों में पानी आने की आपूर्ति के समय में 32 दिन का अंतर होने के कारण अब जनस्वास्थ्य विभाग को पीने के पानी के लिए राशनिंग करनी पड़ रही है। विभाग ने अब शहर में पेयजल पूर्ति एक समय कर दी है। इसमें भी कई कालोनियों में महज एक घंटा ही आपूर्ति हो रही है। इसमें आपके भी सहयोग की जरूरत है।

32 दिन बाद आता है अब नहरों में पानी:-
नहरों में पहले 24 दिन में पानी आता था। इसी पानी से शहर में प्यौदा रोड पर स्थित नहरी पानी परियोजना में पानी आता था। लेकिन सिंचाई विभाग ने अब शेड्यूल बदलकर 32 दिन कर दिया है। अब नहरों में 32 दिन बाद पानी आता है। इसी कारण पिछले माह पूरे शहर में पेयजल संकट खड़ा हो गया था। अब 4 मई को नहर में पानी आएगा। इस तिथि तक पानी बचा रहे, इसके लिए विभाग ने एक दिन में केवल एक ही समय पानी देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


एक घंटा दी जा रही है अधिकतर कालोनियों में आपूर्ति:-
जनस्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी शहर में अब पानी की आपूर्ति का समय एक घंटा कर दिया गया है। यह कालोनी अनुसार सुबह या शाम को हो सकती है। जिस कालोनी में पानी पहले पहुंच जाता है, उससे आगे की कालोनी में आपूर्ति देने के लिए कुछ समय तक ज्यादा चलाना पड़ता है। जब तक पानी की कमी रहेगी, तब तक पानी की आपूर्ति का समय एक ही रहेगा। कई कालोनियों में तो सुबह 3 बजे ही पानी आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावधानी से करें पानी का प्रयोग:-
विभाग के साथ-साथ पानी की बचत की जिम्मेवारी आपकी भी है। आप अपने घर में सुबह पानी की टंकी भरने के बाद पानी की मोटर को बंद कर दें। ताकि आपसे आगे की कालोनी में पानी जल्दी पहुंच सके और पानी की बचत हो सके। शौचालयों में पानी व्यर्थ ना बहाएं। गाड़ी धोने या पशु नहलाने के लिए पाइप की बजाए बाल्टी का प्रयोग करें। ब्रश करते समय नल को खुला ना छोड़ें। आपकी इन छोटी-छोटी सावधानियों से भविष्य के लिए जरुरी पानी की बचत हो सकेगी।

इन कालोनियों में बनी हुई है मुसीबत:-
अशोका गार्डन, गोबिंद नगर, गांधी नगर,ऋषि नगर, नेहरु गार्डन, आदर्श नगर, कर्ण विहार, शेरगढ़ रोड, प्यौदा रोड, बालाजी कालोनी, जनकपुरी कालोनी, सुभाष नगर सहित कई कालोनियों में पानी का संकट बना हुआ है। इसलिए पानी का सावधानी से प्रयोग करें। क्योंकि ट्यूबवैल से जो पानी निकाला जा रहा है, वहां भी भू-जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है।

सिंचाई विभाग द्वारा समय आपूर्ति बढ़ाए जाने के कारण शहर में 30 अप्रैल तक पानी रहे। इसलिए एक समय आपूर्ति कर दी गई है। साथ ही यह एक घंटा ही दी जा रही है। लोगों की शिकायत है कि उन्हें सुबह 7 बजे पानी दिया जाए। उन लोगों से अपील है कि वे सुबह पानी आपूर्ति के हिसाब से पानी भर लें। ताकि उनसे आगे की कालोनी में पानी चल सके।
वीके गुप्ता एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed