फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   25 buses will go for the Prime Minister's program

Kaithal News: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए 25 बसें जाएंगी

Thu, 15 Feb 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 15 Feb 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
25 buses will go for the Prime Minister's program
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रेवाड़ी में एम्स के उद्घाटन समारोह में कैथल जिले से भी काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित अन्य लोग शामिल होंगे। इसके तहत रोडवेज की ओर से इन कार्यकर्ताओं को रेवाड़ी ले जाने के लिए विशेष प्रबंध किया गया है। इसमें शुक्रवार को रेवाड़ी में होने वाले कार्यक्रम के लिए कैथल डिपो से भी 25 बसों को रवाना किया जाएगा।

गौरतलब है कि किसानों के दिल्ली कूच आंदोलन को लेकर फिलहाल पंजाब और चंडीगढ़ सहित जयपुर जाने वाली सभी बसों को बंद किया गया है। इसके तहत 33 बसों को जिला प्रशासन की ड्यूटी में भी लगाया गया है। अब शुक्रवार को रेवाड़ी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए वीरवार को ये बसें भेज दी जाएंगी। इस कारण अन्य रूटों पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


बसों के बंद होने से यात्री हो रहे हैं परेशान ः गौरतलब है कि किसानों के दिल्ली कूच आंदोलन के तहत कैथल से विभिन्न जगहों के लिए बसों के बंद होने के कारण यहां के यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्री न तो पंजाब बस के माध्यम से जा पा रहे हैं और न ही चंडीगढ़ जा पा रहे हैं। वहीं, दिल्ली जाने वाली बसों को भी केवल बॉर्डर तक ही भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के आदेशों के तहत रेवाड़ी में 25 बसों को भेजने के आदेश आए हैं। 25 बसों को वीरवार को रेवाड़ी के लिए रवाना किया जाएगा। वहीं, प्रदर्शन को देखते हुएए चंडीगढ़ और पजांब जाने वाली बसें बंद की गई हैं। -अजय गर्ग, महाप्रबंधक, रोडवेज, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed