{"_id":"a8273982b616c698bc8c90734a1a87e2","slug":"23-year-old-newly-married-women-hanged-self","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने लगाया था फंदा, अब भी शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने लगाया था फंदा, अब भी शिनाख्त नहीं
कैथल
Updated Fri, 28 Mar 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सजूमा के पास पेड़ से लटके मिले युवती के शव का शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसमें खुलासा हुआ है कि युवती ने फंदा लगाया था।
गौरतलब है कि वीरवार को धमतान डिस्ट्रीब्यूटरी के पास एक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। युवती ने हाथों में चूड़ा पहना हुआ था और उसके दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे हुए थे। इसके अलावा उसके नाक से खून बह रहा था। इस कारण अंदेशा जताया गया था कि किसी ने युवती की हत्या की होगी। लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत का कारण फंदा लगाया बताया है। युवती के हाथों में चूड़ा होने से यह भी अंदाजा लगाया जा रहा था कि हाल ही में उसकी शादी हुई है।
उधर, पुलिस ने शव को 72 घंटों तक शिनाख्त के लिए रखने का फैसला लिया है। यदि इस अवधि में मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई तो शव का अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा। डीएसपी गुरमेल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में महिला की मौत का कारण फांसी ही बताया गया है।
उन्होंने बताया कि महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। आसपास के थानों सहित सभी सूचना माध्यमों से महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त होने पर यदि कोई शिकायत मिलती है तो पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि यदि महिला की पहचान होने के संबंध में कोई सूचना हो तो वे पुलिस को बताएं। 72 घंटे तक महिला के शव को रखा जाएगा। इसके बाद भी यदि शिनाख्त नहीं हो पाई तो उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।