फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेली जनता के साथ फूलों की होली

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेली जनता के साथ फूलों की होली

Wed, 20 Mar 2019 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेली जनता के साथ फूलों की होली
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनता के साथ खेली फूलों की होली
विज्ञापन

सीएम ने कहा- आज तक सरकारों के पास जाते थे लोग काम के लिए, ऐसा काम करेंगे सरकार आपके द्वार पर आएगी काम के लिए
कहा-नेता, अफसर, कर्मचारी व जनता में शामिल कुछ लोगों के गठजोड़ का परिणाम है भ्रष्टाचार
सीएम की मौजूदगी में पूर्व विधायक अमर सिंह के पुत्र नरेश ढांडे, कैथल नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सहित पूर्व एमसी ने सीएम की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन
भीड़ से उत्साहित सीएम ने की होली पर्व के बहाने जनता से वोट की अपील
अमृत फार्म में आयोजित हुआ कार्यक्रम
फोटो संख्या-1 से 5
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को ढांड रोड स्थित अमृत पैलेस में कार्यकर्ताओं व जनता के साथ फूलों की होली खेली। इस दौरान सीएम ने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट की भी अपील की। सीएम ने एलान किया है कि जनता अब सरकार के पास काम करवाने के लिए जाती है। लेकिन ऐसी व्यवस्था बना देंगे, जिससे सरकारें जनता के पास काम के लिए जाएंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री करीब ढाई बजे अमृत पैलेस में पहुंचे। जहां जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर की अगुवाई में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका अभिनंदन किया। सीएम ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक मतदान की भी अपील की और कहा कि आबादी के हिसाब से चीन दुनिया का सबसे बड़ा देश है। लेकिन वहां हमारे जैसा लोकतंत्र नहीं है। उन्होंने कहा कि इस साल पहले लोकसभा व बाद में विधानसभा के चुनाव हैं। जिसमें भाजपा अपने पांच साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों व आने वाले समय में क्या करेंगे? इन बातों को लेकर वोट की अपील करेंगे। क्या करेंगे-इसका खुलासा चुनाव आयोग की अनुमति से विजन डॉक्यूमेंट में किया जाएगा। लोग कांग्रेस के पूर्व के कार्यकाल व भाजपा के कार्यकाल की तुलना करके लोग अपने वोट का फैसला करें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरी व्यवस्था को ईमानदारी की ओर मोड़ने का काम किया है। पीएम ने 5 साल पहले कहा था कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा। यही कारण है कि आज एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। पहले भ्रष्ट नेता, फिर अधिकारी मिल जाते हैं, फिर कर्मचारी व बाद में जनता के कुछ लोग, इन चारों के गठजोड़ का परिणाम है भ्रष्टाचार। हमने प्रदेश में प्रत्येक हलके में सभी विधायकों व नेताओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ संकल्प दिलवाया। अध्यापकों के तबादले में पारदर्शिता, नौकरियों में पारदर्शिता लाई गई। 64 हजार नौकरियां बिना पर्ची व खर्ची के दी गई हैं। जिस पर हरियाणा ही नहीं, दूसरे देशों के लोग शोध कर रहे हैं। प्रदेश में ई-गवर्नेंस पर जोर देते हुए सीएम विंडो के माध्यम से 4.5 लाख शिकायतों का निपटान किया गया। कांग्रेस के बड़े व छोटे नेताओं ने जनता को हमेशा बहकाया है। हम आने वाले समय में जो करेंगे, अभी उसकी घोषणा नहीं कर सकते। लेकिन ऐसा कर देंगे कि जनता तक सरकार आएगी। वोट की उम्र होने पर वोट बनेगी, पेंशन की उम्र होने पर अपने आप पेंशन बनेगी। सीएम ने केंद्र व प्रदेश सरकार के किसानों को 6-6 हजार देने, किसान बीमा योजना, 15 हजार से कम आय वाले मजदूरों को 6-6 हजार देने, मजदूर पेंशन योजना, पत्रकार, डॉक्टर, कर्मचारियों के लिए किए गए कार्यों को गिनवाया। साथ ही कर्मचारियों के लिए काफी किए जाने, हुडा की एनहांसमेंट जैसी समस्या का समाधान करने जैसी समस्याओं पर काम करना शेष रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक अमर सिंह ढांडे के पुत्र नरेश ढांडे, कैथल नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मित्तल, पूर्व पार्षद प्रदीप शर्मा ने भाजपा का दामन थामा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, विधायक डा. पवन सैनी, बलवंत सिंह, कुलवंत बाजीगर के अलावा भाजपा महामंत्री वेदपाल, जिला प्रभारी करण सिंह रानौलिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed