{"_id":"5c9134fbbdec222aaf37bb2d","slug":"21553020155-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाल की पिचकारी व होली बम भा रहा लोगों को, बाजार में बढ़ी डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाल की पिचकारी व होली बम भा रहा लोगों को, बाजार में बढ़ी डिमांड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुलाल की पिचकारी व होली बम भा रहा लोगों को, बाजार में बढ़ी डिमांड
होली के रंग में रंगा शहर, बाजारों में बढ़ी त्यौहार की रौनक
स्कूल व कॉलेजों में विद्यार्थियों ने मनाई होली
फोटो नंबर-09 व 10
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। होली पर्व को लेकर शहर के बाजारों में खूब रौनक हैं। जिससे शहर के बाजार होली के रंग में पूरी तरह से रंग गया है। इस होली गुलाल की पिचकारी होली बम लोगों को खूब भा रहा है। होली पर गुलाल की पिचकारी मात्र 150 रुपये की है जो चलाने पर गुलाल छोड़ती है। दुकानों पर इसकी खूब मांग है। दुकानदार नारायण ने बताया कि अक्सर लोग बिना पानी के ही होली खेलना अधिक पसंद करते हैं। जिसके लिए इस बार गुलाल की पिचकारी एक नया आइटम है। इसमें हम इस भाईचारे के पर्व को लेकर पानी को बिना बर्बाद किए ही रंगों के इस त्योहार लुत्फ उठा सकते हैं।
वहीं दुकानदार नवीन कुमार ने बताया कि गुलाल की पिचकारी के साथ ही इस बार होली बम भी नया आइटम है। जिसे आसमान में उड़ाने पर रंग बिखरेंगे।
एक दूसरे को लगाया गुलाल
फोटो नंबर-11
कैथल। माता गेट स्थित गायत्री स्कॉलर्स होम पब्लिक स्कूल में मंगलवार को होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। बच्चों ने पिचकारी के रंगों से होली खेली। स्कूल की प्रधानाचार्य वनिता गुप्ता ने कहा कि होली का त्योहार सभी के जीवन में खुशियां लेकर आता है। इस पर्व पर सभी धर्मों के लोग आपस में मिलजुलकर खुशियां मनाते है। हम सबको आपसी मतभेद भूलाकर होली का त्योहार प्रेम के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि हमारे त्योहार हमें मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देते है। अंत में मैनेजिंग डायरेक्टर आयुष गर्ग ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।