{"_id":"5bad2401867a557ea37f640a","slug":"21538073601-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दकान पर कब्जा, वकील ने दर्ज करवाया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दकान पर कब्जा, वकील ने दर्ज करवाया मामला
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान पर कब्जा, वकील ने दर्ज करवाया मामला
कैथल। पुलिस ने एक वकील की शिकायत पर एक दुकान पर कब्जा करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में अनुराग गुप्ता ने आरोप लगाया कि वह कैथल कोर्ट में 20 वर्षो से वकालत कर रहा है। उसकी पत्नी के नाम से करनाल रोड बाईपास चौक पर एक दुकान है। जिस पर खरक पांडवा गांव निवासी रामकरण ने इस दुकान पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। इसके बाद अदालत में एक दीवानी दावा दायर किया था, जिसका फैसला उसके हक में हो गया। यह फैसला आने के बाद उसने पुलिस की सहायता से उक्त दुकान पर कब्जा ले लिया था। इसके बाद ताला लगा दिया था, लेकिन आरोपी ने रंजिश रखते हुए 18 सितंबर को फिर से कब्जा करते हुए ताला लगा दिया। यहां तक की दुकान में रखा सामान भी चोरी कर लिया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।