{"_id":"5b86ea6f42c79246764179d7","slug":"21535568495-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी जारी रही बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी जारी रही बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे दिन भी जारी रही बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
फोटो नंबर-15
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान जोगिंद्र ने की। जबकि मंच संचालन जिला प्रेस प्रवक्ता श्रवण करोड़ा ने किया।
जिला प्रधान ने बताया कि महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा के लिखित निमंत्रण पर हमारी एसोसिएशन की राज्य कमेटी बात करने के लिए गई। किंतु महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा द्वारा हमारी मांगों की अधिसूचना बारे कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया और वही पहले वाला टालमटोल का रवैया अपनाया गया। जिसके चलते एसोसिएशन की राज्य प्रधान ओमपति कादयान और महासचिव हरी निवास भिवानी द्वारा आंदोलन जारी रखने की घोषणा की। जिला प्रेस प्रवक्ता श्रवण करोड़ों ने बताया की आज कैथल जिले के सभी 143 उप स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाएं लगातार तीसरे दिन भी बंद रही और 288 बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ कैथल के जिला सचिव जरनैल सिंह द्वारा कर्मचारियों की सभी मांगों का पूर्ण समर्थन किया। मौके पर रामदिया गुहला, मुख्तार सिंह कौल, सुमित गिल, सतपाल राविश, कुशला, सुषमा पुंडरी यशवंती सीवन मौजूद रही।