{"_id":"5a79f0964f1c1b4e588b72d2","slug":"21517940886-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल बने आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन ब्लाक प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमल बने आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन ब्लाक प्रधान
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमल बने आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन ब्लाक प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन सब-यूनिट बिजली बोर्ड सीवन का द्विवार्षिक चुनाव मंगलवार को यूनिट प्रधान स्वराज सिंह व सचिव कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इस अवसर पर कैथल यूनिट के सचिव सुरेश शर्मा, दीपेंद कोहली, रघबीर चहल, विमल कुमार व राजेंद्र नैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस चुनाव में सर्वसम्मति से प्रधान कमल कुमार को प्रधान चुना गया। इसके अतिरिक्त चुने गए पदाधिकारियों में उप-प्रधान नरेश कुमार, सचिव शिनू बेनीवाल, सह-सचिव जोगिंद्र कुमार, वित्त सचिव सतबीर सिंह, आर्गेनाइजर सुरेश कुमार व सुखविंद्र सिंह शामिल थे। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान कमल कुमार ने कहा कि उन्हें जो यह जिम्मेवारी सौंपी गई है वे उसे बखूबी निभाएंगे। सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक वह जाने को तैयार हैं। उन्होंने कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि वह उनके हितों के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी ने शपथ भी ली।