फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   परिजनों की अनुमति के बिना निकाली महिला की बच्चादानी

परिजनों की अनुमति के बिना निकाली महिला की बच्चादानी

Tue, 19 Dec 2017 12:10 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
परिजनों की अनुमति के बिना निकाली महिला की बच्चादानी
परिजनों की अनुमति के बिना निकाली महिला की बच्चादानी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एक निजी अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ द्वारा महिला की जानकारी के बिना ऑपरेशन के दौरान बच्चेदानी निकाले जाने की शिकायत परिजनों ने डीसी को दी है।
महिला कृष्णा के परिवार के सदस्यों ने बताया कि 12 दिसंबर को उन्होंने कैथल के अंबाला रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में महिला को दाखिल करवाया था। डॉक्टर ने नॉर्मल डिलीवरी का आश्वासन दिया। बाद में जब बच्चा पैदा हुआ तो वह मृत था। उसकी गर्भ में ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए और अपने फायदे के लिए महिला का ऑपरेशन करने की बात कही। उसकी अनपढ़ता का फायदा उठाया। आरोप है कि बिना परिवार की इजाजत के महिला की बच्चेदानी निकाल ली गई। उन्होंने बताया की महिला के पास पहले से 2 लड़कियां हैं और अब आगे की उम्मीद भी खत्म हो गई है। बच्चेदानी निकालने के बाद महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इस पर डॉक्टर ने उसे चंडीगढ़ इलाज के लिए ले जाने को कहा। डाक्टर ने कहा कि महिला को जल्द ही चंडीगढ़ नहीं ले जाया गया तो उसकी मृत्यु हो सकती है। इस समय कृष्णा का इलाज चंडीगढ़ में चल रहा है। परिवार ने मांग की है कि डाक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि और किसी के साथ ऐसा ना हो।
विज्ञापन

परिवार से पूछ कर निकाली है बच्चादानी : वहीं आरोपी निजी चिकित्सक का कहना है कि महिला की जान बचाने के लिए उसकी बच्चेदानी निकली गई है और परिवार से इजाजत भी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो नंबर- 06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed