{"_id":"59a45e674f1c1b89018b45df","slug":"21503944295-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्तमान में समाज की जरूरत है आर्थिक आधार पर आरक्षण : धर्मपाल राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्तमान में समाज की जरूरत है आर्थिक आधार पर आरक्षण : धर्मपाल राणा
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्तमान में समाज की जरूरत है आर्थिक आधार पर आरक्षण : धर्मपाल राणा
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा चलाए गए राष्ट्रव्यापी आर्थिक आधार पर जागरूक रथयात्रा के साथ गए फरल गांव का चार सदस्यीय मंडल पांच राज्यों का दौरा करने के बाद लौट आया। गांव में पहुंचने पर क्षत्रिय महासभा सदस्यों द्वारा उनको पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। क्षत्रिय महासभा कुरुक्षेत्र के कार्यकारिणी सदस्य पूर्व सरपंच धर्मपाल राणा के नेतृत्व में गांव से गए विक्की राणा, मा. महेंद्र सिंह राणा व कृष्णपाल राणा ने गांवों के लोगों को रथयात्रा के उद्देश्य के बारे में अवगत करवाया।
धर्मपाल राणा व विक्की राणा ने बताया कि क्षत्रिय महासभा द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में चल रही इस जागरूक रथयात्रा के दौरान लोगों को समझाया जाता है कि किस प्रकार आरक्षण से वंचित वर्गों के गरीब योग्य बच्चे भी नौकरियों से वंचित रह जाते है, वहीं संपन्न व्यक्ति आरक्षण का लाभ ले रहे हैं। जिसके लिए बहुत बड़े वैचारिक आंदोलन की जरूरत है। उन्होंने बताया कि यह रथयात्रा 9 अगस्त से जम्मू से शुरू हुई है जो विभिन्न राज्यों से होते हुए 18 नवंबर को राजघाट में संपन्न होगी। उस दिन तालकटोरा स्टेडियम में एक विशाल समागम आयोजित किया जाएगा। जिसमें आरक्षण से प्रभावित सभी वर्गों के लोग भाग लेंगे। इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय संरक्षक महाराजा गज सिंह जोधपूर, महाराजा रघुबीर सिंह सिरोही, राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराजा डा. दिग्विजय राजा अनिरूद्ध पालसिंह व गुलचैन सिंह चारक जम्मू-कश्मीर भाग लेंगे। इस मौके पर क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष पूर्व चेयरमैन कुलदीप राणा, रणदीप आर्य, बजेंद्र राणा, गुणीप्रकाश, भूपेंद्र राणा, फल्गुदत, राजा राम, प्रदीप राणा, राकेश राणा, मोहित, अंकित राणा व प्रिंस राणा ने भाग लिया।