फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   डिपो धारकों की आमदनी बढ़ाने पर विचार कर रही है सरकार-कर्णदेव कंबोज

डिपो धारकों की आमदनी बढ़ाने पर विचार कर रही है सरकार-कर्णदेव कंबोज

Wed, 02 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
डिपो धारकों की आमदनी बढ़ाने पर विचार कर रही है सरकार-कर्णदेव कंबोज
डिपो धारकों की आमदनी बढ़ाने पर विचार कर रही है सरकार : कर्णदेव कंबोज
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किए गए नरेश मित्तल के आवास पर पहुंचे खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज ने कहा कि सरकार प्रदेश में डिपो धारकों की आय बढ़ाने पर विचार कर रही है। उन्हें काम देकर या फिर कमीशन बढ़ाकर आय बढ़ाई जाए। इस बारे में शीघ्र फैसला होगा। राशन वितरण को ऑनलाइन किए जाने के कारण उनकी आय कम हुई है। जिससे वे खुश हैं कि उनके ऊपर लगे चोर का कलंक तो मिट गया। लेकिन आय को लेकर वे चिंतित हैं। सोमवार रात्रि कैथल में भाजपा नेता नरेश मित्तल के आवास पर मीडिया से बातचीत में राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने राशन वितरण से भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म कर दिया है। सभी तरह का राशन ऑनलाइन किया गया है।
इस बारे में केंद्र से भी अपील की जा रही है कि सरकार ने भ्रष्टाचार रोक कर जो 500 करोड़ रुपये बचाए हैं। उसी में से कम से कम 10 प्रतिशत दे दिया जाएं। यदि 50 करोड़ भी मिल जाए तो डिपो धारकों की मदद हो सकती है।
विज्ञापन

खुले में खराब नहीं होगा अनाज : राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अनाज के भंडारण की बड़ी समस्या है। इसे खुले में भंडारण की बजाए अब साईलोज में भंडारित किया जाएगा। 4 जिलों में पीपीपी मोड पर बड़े साईलोज का निर्माण किया जाएगा। जहां अनाज सुरक्षित रखा जा सकेगा। इस पर उतना ही बजट खर्च होगा, जितना की अनाज के भंडारण में रखरखाव पर। इसके लिए 5 विधायक व अधिकारी ने विदेश का दौरा किया था। जहां इस तकनीक से ज्यादा प्रभावी ढंग से अनाज सुरक्षित रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष कर रहा है बदनाम, असंतुष्ट पार्षदों में से कोई नहीं है भाजपा का, समर्थन जरूर दिया
कैथल नगर परिषद विवाद में कंबोज ने कहा कि वे यहां आए तो सभी कार्यकर्ता मिलने पहुंचते हैं। चेयरमैन यशपाल प्रजापति भी पहुंचे थे। उनसे मुलाकात की है। इस मामले में विपक्ष सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। कहीं न कहीं कुछ कम्यूनिकेशन गैप रह जाता है। उन्होंने कहा कि असंतुष्ट पार्षदों में से कोई भी पार्षद भाजपा के समर्थन से चुनाव नहीं लड़ा है। वे भाजपा के नहीं हैं। भाजपा को समर्थन जरूर दिया है। लेकिन यह विपक्ष का षड्यंत्र है। मामले में बातचीत की जा रही है। राजौंद नगर पालिका चेयरमैन मामले में लेन-देन के जिला अध्यक्ष पर आरोप के मामले की भी पार्टी की समिति जांच कर रही है। नियमानुसार कार्रवाई होगी।


अमित शाह करेंगे सरकार के अब तक के काम की समीक्षा : पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिन के प्रदेश प्रवास के दौरान सरकार के काम काज की समीक्षा करेंगे। साथ ही संगठन में पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed