{"_id":"5c9bc5edbdec221425446bfd","slug":"201553712621-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने पूंडरी रैली में किया था कैथल-करनाल फोरलेन बनाने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने पूंडरी रैली में किया था कैथल-करनाल फोरलेन बनाने का ऐलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जी! एक बार इस सड़क से भी गुजर जाइए, तो शायद खुल जाए विभाग की नींद...
मुख्यमंत्री ने पूंडरी रैली में किया था कैथल-करनाल फोरलेन बनाने का एलान
200 करोड़ का प्रोजेक्ट पर अभी तक काम शुरू नहीं
हर रोज लोग हो रहे हैं हादसों का शिकार, दिल्ली के लिए लोग वाया कुरुक्षेत्र जाने को मजबूर
फोटो नंबर-16 से 18
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा करीब चार वर्ष पूर्व पूंडरी रैली में घोषित किए गए प्रोजेक्ट कैथल-करनाल फोरलेन पर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। प्रतिदिन कैथल या करनाल आने-जाने वाले लोगों को तो काफी दिक्कतों हो रही हैं। साथ ही लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। जिन लोगों को दिल्ली जाना होता है, उन्हें मजबूर करीब 30 से 40 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करते हुए कुरुक्षेत्र से होकर जाना पड़ रहा है। लोगों की मांग है कि इस सड़क पर शीघ्र काम शुरू किया जाए। अधिकारी अनुमति नहीं मिलने के कारण टेंडर लेट छोड़ने का कारण बता रहे है।
आए दिन हो रहे हैं हादसे :
कैथल से करनाल तक फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य की घोषणा के बावजूद कार्य शुरू होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने बड़े बड़े गड्डे भयानक हादसों को भी बुलावा दे रहे है। इसके साथ ही पिछले कुछ महीनों के सड़क के टूटने कई हादसें भी हो चुके हैं। सड़क के टूटा होने के कारण अभी भी भयानक रुप से हादसें होने का डर बना रहता है। जाट कॉलेज प्रबंधक समिति के पूर्व प्रधान बलवान कोटड़ा, सरपंच प्रतिनिधि नैना प्रवीण कुमार, रोहताश, किसान संघ के प्रदेश प्रवक्ता रणदीप आर्य फरल सहित कई लोगों ने कहा कि कैथल-करनाल मार्ग इस समय पूरी तरह से बदहाल है। इसमें जगह-जगह गड्डों के कारण सड़क को ढूंढना पड़ रहा है। प्रतिदिन जो लोग अपने वाहनों से यहां से गुजरते हैं, उनके लिए यह मुसीबत से कम नहीं हैं। जिस पर विभाग आंख मूंदकर बैठा है और व इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। न जाने विभागीय अधिकारी किस बात का इंतजार कर रहे हैं।
अधिकारियों को लग चुकी है फटकार
एक बार मुख्यमंत्री द्वारा कौल मार्ग पर गुजरने के दौरान गड्डे मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार से सीएम का पिछले सप्ताह कैथल में दौरा था तो अधिकारियों को ढांड रोड की याद आई और सर छोटू राम चौक से लेकर ढांड रोड बाईपास तक के बदहाल हो चुके मार्ग को बनाने का काम अब तक जारी है। सीएम का काफिला इसी रुट से गुजरा था। अब लोगों की मांग है कि मुख्यमंत्री जी एक बार कैथल-करनाल मार्ग से भी गुजर जाइए। ताकि विभागीय अधिकारियों की नींद खुले और यहां यह काम जहां भी अटका है, उस पर काम शुरू हो जाए।
विज्ञापन
200 करोड़ रुपये की लागत से होगा फोरलेन सड़क निर्माण कार्य:-
सीएम की घोषणा के अनुसार कैथल से लेकर करनाल रोड पर 200 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन सड़क निर्माण कार्य किया जाना है। लेकिन यह कार्य चार वर्षों में भी ज्यों का त्यों अधूरा है। इस मार्ग से कैथल से करनाल तक करीब 70 किलोमीटर की दूरी में अनेकों गांवों सहित दो प्रमुख शहर पूंडरी व निसिंग भी आते हैं। इसके अलावा यहां से पानीपत, दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए यही मुख्य मार्ग है।
जल्द शुरू होगा फोरलेन सड़क का कार्य:-
पीडब्लयूडी विभाग के एक्सईएन कुलदीप ने बताया कि कैथल करनाल रोड पर फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के तहत टेंडर प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। अब एजेंसी को वर्क आर्डर दिया जाना है। जो अगले दस दिनों तक दे दिया जाएगा। इसके बाद अप्रैल के महीने के बीच में ही सड़क निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।