फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   माइनर टूटने से 15 एकड़ गेहूं की फसल खराब

माइनर टूटने से 15 एकड़ गेहूं की फसल खराब

Wed, 12 Dec 2018 12:39 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
माइनर टूटने से 15 एकड़ गेहूं की फसल खराब
माइनर टूटने से 15 एकड़ गेहूं की फसल खराब
विज्ञापन

फोटो संख्या-32
कैथल। मंगलवार सुबह माइनर टूटने से गांव खानपुर में करीब 15 एकड़ फसल खराब हो गई। किसान अनिल सैनी, बलवंत, दिप्पी, सिंगारा व अन्य ने बताया कि गांव खानपुर व खुराना के बीच से गुजर रही कैथल माइनर में सिंचाई विभाग द्वारा सोमवार रात को पानी छोड़ा गया था। रात में यह माइनर गांव खानपुर की तरफ टूट गई। माइनर में चौड़ी दरार आने के कारण किसानों की करीब 15 एकड़ फसल में पानी भर गया। नहर टूटने की सूचना सुबह 6.30 बजे सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद अधिकारी करीब 9 बजे मौके पर पहुंचे। इसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मजदूर एवं जेसीबी मशीन के माध्यम से नहर में आई दरार को मिट्टी के कट्टों के साथ दरार बंद की। किसानों ने कहा कि सूचना देने के बावजूद विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की। अधिकारियों की लापरवाही के कारण गेहूं की फसल खराब हो गई। उन्होंने पहले भी नहर के पास मिट्टी धंसने की सूचना विभाग के कर्मचारियों को दी थी, लेकिन किसी ने नहीं सुनीं। किसानों ने मांग की है कि प्रशासन गिरदावरी करवाकर उनकी बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दे।

सिंचाई विभाग के जेई नवीन कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह माइनर टूटने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर मजदूर एवं मशीन भेजकर टूटी हुई माइनर को ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed