फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण की जगी आस, नपा प्रोजेक्ट की फाइल निकलवाने की तैयारी में

मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण की जगी आस, नपा प्रोजेक्ट की फाइल निकलवाने की तैयारी में

Sat, 25 Aug 2018 12:47 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण की जगी आस, नपा प्रोजेक्ट की फाइल निकलवाने की तैयारी में
मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण की जगी आस, नपा प्रोजेक्ट की फाइल निकलवाने की तैयारी में
विज्ञापन

जल्द होगा टेक्निकल सर्वे, शहर को जाम की समस्या से मुक्ति के लिए बनाई गई थी योजना
चार सालों से फाइल पर काम ना होने के कारण लटका है प्रोजेक्ट
20 फुट से अधिक गहराई तक की जा चुकी है खुदाई
फोटो नंबर-04
कमल बहल
कैथल। नगर परिषद को एक बार फिर से मल्टीस्टोरी पार्किंग प्रोजेक्ट की याद आ गई है। करीब 5 साल पहले शहर को जाम से मुक्ति दिलवाने के लिए इस प्रोजेक्ट की प्लानिंग की गई थी। 20 फुट से अधिक गहराई तक खुदाई भी की गई। लेकिन इसके बाद न जाने फाइल कहां चली गई। अब इतने सालों बाद फिर से नगर परिषद ने इस फाइल को निकाल कर इस पर काम करने में रुचि दिखाई है।
नपा से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रोजेक्ट के नगर परिषद को अनुमति मिलने के बाद जल्द ही इसका टेक्निकल सर्वे होगा। जिसके बाद सरकार से इसके निर्माण की बजट राशि मांगी जाएगी।
विज्ञापन

पिछली सरकार का प्रोजेक्ट, सरकार बदलने के बाद अटका : विदित रहे कि नगर परिषद के पीछे भाई उदय सिंह किले के पास वाहनों की पार्किंग के लिए बनाए जाने वाली मल्टी स्टोरी पार्किंग का प्रोजेक्ट पिछली सरकार की घोषणा थी। इसके लिए नपा द्वारा बजट का एस्टिमेट भी बना दिया था। नगर परिषद कार्यालय व पुलिस थाने के बीच की जगह में 20 फुट से अधिक की खुदाई भी की गई। लेकिन सरकार बदलने के बाद बजट अटका और इस प्रोजेक्ट पर कार्य आगे नहीं बढ़ सका। जिस कारण यह प्रोजेक्ट अधर में लटक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ करोड़ का प्रोजेक्ट, तीन मंजिला इमारत बनाने का लक्ष्य : यह प्रोजेक्ट पिछली सरकार में करीब नौ करोड़ रुपये का था। जिसमें पार्किंग के लिए अंडरग्राउंड सहित तीन मंजिला इमारत बनाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें पिछली सरकार में इस पर कुछ काम भी हुआ। लेकिन सरकार के बदलते ही यह बंद हो गया। अब इस प्रोजेक्ट की बजट राशि का एस्टिमेट भी दोबारा बनाया जाएगा।
निर्माण के बाद शहर से जाम की समस्या का होगा निपटारा : शहर में सबसे बड़ी व विकट समस्या जाम की है। जिसका पिछले कई वर्षों से कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। कमेटी चौक से आगे पुराना शहर बसा है। जहां पर दर्जनों से अधिक कॉलोनियां बसी हैं। इसके साथ ही बाजार भी लगता है। बाजार में आने वालेे लोगों के लिए यहां पर पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। जिस कारण यहां पर वाहन खड़ा होने के कारण कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है। यदि यहां पर मल्टी स्टोरी पार्किंग बन जाएगी तो यहां पर जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

जल्द मंजूरी का करेंगे प्रयत्न : एमई राजकुमार शर्मा ने कहा कि विभाग केे उच्चाधिकारियों के आदेशों के अनुसार इस प्रोजेक्ट की फाइल को निकलवाया जा रहा है। फाइल के निकलने केे का जल्द ही इसके बजट का एस्टिमेट बनाकर इसे जल्द मंजूरी दिलाने का प्रयत्न करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed