{"_id":"5c81657bbdec22144855856c","slug":"191551983995-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरु हुई,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरु हुई,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, जिला में बनाए गए 90 परीक्षा केंद्रों में 9 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की पहली परीक्षा वीरवार को शुरू हो गई। वीरवार को जिलाभर के 12वीं के करीब 9 हजार विद्यार्थियों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी। विभाग की ओर से जिला में बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर 90 केंद्र बनाए गए हैं। नकल को लेकर शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का दौरा करके यहां पर व्यवस्थाओं की जांच की। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही व बीईओ दलीप सिंह ने गीता भवन मंदिर के समीप स्थित राजकीय कन्या स्कूल में जाकर यहां पर निरीक्षण किया। इस दौरान सिरोही ने कहा कि परीक्षा केंद्रों को दौरा करके नकल रोकने का प्रयास किया जाता है। इस मौके पर सुपरिडेंट रमेश राणा, रोशन लाल, राजेश सहित अन्य अध्यापक ड्यूटी पर मौजूद रहे।
कलायत में 6 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा :
कलायत उपमंडल के 6 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लगाई होने के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहा। कलायत में भी खंड शिक्षा अधिकारी परनीता मधोक के नेतृत्व में फ्लाइंग टीम गठित की हुई है जो विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षक करने के साथ केंद्र की पूरी स्थिति पर भी नजर रख रही है। खंड शिक्षा अधिकारी परनीता मधोक ने बताया कि छात्रों के अंदर से परीक्षा का खौफ व भय निकालने के लिए इस बार शिक्षा विभाग द्वारा ठोस कदम उठाए गए हैं। परीक्षा के लिए राजकीय स्कूल व कन्या स्कूल राजौंद के केंद्र बनाए गए।