फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   इनेलो नेता कैलाश भगत ने थामा भाजपा का दाम, एलान की औपचारिकता बाकी

इनेलो नेता कैलाश भगत ने थामा भाजपा का दाम, एलान की औपचारिकता बाकी

Mon, 04 Mar 2019 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
इनेलो नेता कैलाश भगत ने थामा भाजपा का दाम, एलान की औपचारिकता बाकी
इनेलो नेता कैलाश भगत ने थामा भाजपा का दामन, एलान की औपचारिकता बाकी
विज्ञापन

दिल्ली में कभी भी हो सकती है विधिवत रूप से ज्वाइनिंग, सीएम ने खुद ट्वीट कर दी कैलाश भगत से मुलाकात की जानकारी
रणदीप सुरजेवाला के दो बार व उनके पिता के एक बार प्रतिद्वंद्वी रह चुके हैं भगत
फोटो संख्या-32

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर कैथल विधानसभा क्षेत्र में दूसरे स्थान पर रहे इनेलो नेता कैलाश भगत ने भाजपा का दामन थाम लिया है। अब महज ज्वाइनिंग की औपचारिकता बाकी है। मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर इस मुलाकात की जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने भगत से मुलाकात की तीन फोटो शेयर की हैं।

सोमवार को कैलाश भगत अपने गिने-चुने साथियों के साथ चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मिले। दोपहर करीब 1 बजे उनकी सीएम से मुलाकात हुई। जिसमें लगभग 45 मिनट तक बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने कैलाश भगत का मुंह मीठा करवाते हुए कहा कि घर लौटने पर आपका स्वागत है। कैलाश भगत के पिता लाला अमरनाथ भगत आजीवन भाजपा के कार्यकर्ता व नेता रहे हैं। लेकिन कैलाश भगत वर्ष 2005 से अब तक इनेलो में रहते हुए तीन चुनाव लड़ चुके थे। अमर उजाला से बातचीत में कैलाश ने कहा कि उन्होंने सीएम से भाजपा में शामिल होने की सहमति दे दी है। ज्वाइनिंग जब सीएम चाहेंगे, तभी कर लेंगे। चुनाव लड़ने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पार्टी चाहेगी तो वे लोकसभा या विधानसभा दोनों चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उनके साथ कैथल से रमेश सचदेवा, सुभाष नारंग, विनोद खंडूजा, गुलशन, अशेक आहूजा, चन्नी बहल, प्रेमपुरी जी महाराज, राजन हुड़िया, अमरजीत छाबड़ा, अशोक मलिक, वीरेंद्र मेहता सहित कुछ अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed