फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिले के 45 हजार से अधिक किसानों के खाते में आए 2000 रुपये

जिले के 45 हजार से अधिक किसानों के खाते में आए 2000 रुपये

Mon, 25 Feb 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
जिले के 45 हजार से अधिक किसानों के खाते में आए 2000 रुपये
जिले के 45 हजार से अधिक किसानों के खाते में आए 2000 रुपये
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में किसानों ने देखा सीधा प्रसारण
14 किसानों को दिए पात्रता प्रमाण पत्र, जिला के 60 हजार 915 किसान हुए योजना से लाभांवित, किसानों के मोबाइल में पहुंचा पहली किस्त का मैसेज
किसान सम्मान निधि योजना का पीएम ने गोरखपुर से किया शुभारंभ
फोटो संख्या-1 व 2
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का देशव्यापी शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से वेबकास्टिंग के जरिए किया। जिसमें जिले में करीब 45 हजार से अधिक किसानों के खाते में 2000 रुपये की राशि पहुंच गई है। काफी संख्या में किसानों के मोबाइल में पहुंची इस राशि से किसान प्रफुल्लित नजर आए। वहीं इस कार्यक्रम के सीधा प्रसारण को दिखाने के लिए प्रशासन की ओर से आरकेएसडी कॉलेज सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विधायक कुलवंत बाजीगर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने जिले के 14 किसानों को पात्रता प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर कुंडू ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसी योजना लागू की गई है।
विज्ञापन

डीडीए डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा बजट में किसानों का हिस्सा तय कर दिया गया है। किसान देश की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है। किसान सम्पन्न होगा, तो देश का व्यापार भी बढ़ेगा। जिन किसानों ने अभी तक इस योजना के तहत आवेदन नहीं किया है। वह अपने फार्म भरकर जिला परिषद कार्यालय स्थित एसडीओ कार्यालय तथा चीका मंडी कार्यालय में दे सकते हैं। किसानों की दूसरी किस्त स्वत: ही उनके खाते में चली जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर कुंडू, डीडीए डा. पवन शर्मा, डीआईओ दीपक खुराना, डॉ. देवेंद्र चहल, डा. दिनेश शर्मा, मनीष वत्स, अमरेेंद्र खारा, निर्भय औलख, महेंद्र रसीना, बंसीलाल, केवल कृष्ण, जगदीश प्रेमी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला के 14 किसानों को पात्रता प्रमाण पत्र दिए गए, जिनमें गांव हरसौला के जयपाल, बरोट के राजपाल, अनिल कुमार व भीम सिंह, खेड़ी रायवाली के प्रेम, फ्रांसवाला के दर्शन व रामभगत, कुतुबपुर के सुनील कुमार व सुरेश, सांघन के संजीव, फतेहपुर के महेंद्र, कठवाड़ के रामकुमार, मालखेड़ी के सुभाष और नरड़ के रमेश कुमार शामिल हैं।

अभी तक 55 हजार किसानों के फार्म हो चुके हैं अपलोड : डीआईओ दीपक खुराना ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के फार्म को अपलोड करने के लिए दिन रात कार्य किया गया। इस कार्य को एनआईसी कैथल में 70 ऑपरेटर की सहायता से पूरा किया जा रहा है। करीब 55 हजार से अधिक किसानों के फार्म अपलोड किए जा चुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed