{"_id":"5a380c834f1c1b686a8ba936","slug":"191513622659-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमेश बंसल बनें सनातन धर्म मंदिर सभा के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमेश बंसल बनें सनातन धर्म मंदिर सभा के प्रधान
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमेश बंसल बनें सनातन धर्म मंदिर सभा के प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सनातन धर्म मंदिर सभा के चुनाव में भाजपा के एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रविभूषण गर्ग को उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार रमेश बंसल ने 11 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। दो साल के लिए होने वाले इस चुनाव में सोमवार सांय मंदिर प्रांगण में मतदान का आयोजन किया गया। जिसमें रमेश बंसल ने कुल डाले गए 71 वोटों में से 41 वोट हासिल किए तो रविभूषण गर्ग 30 वोट हासिल कर पाए। चुनाव अधिकारियों श्याम गर्ग व सुभाष गोयल ने बताया कि सनातन धर्म मंदिर सभा के चुनाव दो साल के लिए होते हैं। इस बार सोमवार को चुनाव आयोजित किया गया। जिसमें रविभूषण गर्ग व रमेश बंसल उम्मीदवार थे। दोनों के लिए कुल 76 में से 71 सदस्यों ने मतदान किया। इनमें से विजयी उम्मीदवार रमेश बंसल को 41 तो रविभूषण गर्ग को 30 वोट मिले। रमेश बंसल 11 वोटों से विजयी रहे।
पूर्व में भी प्रधान रह चुके हैं रमेश बंसल:-रमेश बंसल वर्ष 2010-11 में भी प्रधान रह चुके हैं। इसके बाद से लगातार तीन चुनाव जीतकर मंदिर सभा की कमान रविभूषण गर्ग के हाथ में थीं। रविभूषण गर्ग भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। वे तीन बार भाजपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।
सनातन धर्म मंदिर में सनातन धर्म मंदिर सहित वृद्धाश्रम, बाल आश्रम के अलावा आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी सहित कई तरह के सेवा कार्य चल रहे हैं। जीत के बाद बंसल समर्थकों ने एक दूसरे को बधाई देकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन
भाजपा के एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रधान रविभूषण गर्ग को 11 मतों से पराजित किया
76 सदस्यों में से 71 ने किया मतदान, 41 मत रमेश बंसल को तो 30 रविभूषण गर्ग को मिले
समर्थकों ने मनाया जश्र
फोटो संख्या-38