फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   भारतीय किसान संघ ने स्थापना दिवस पर किया शक्ति प्रदर्शन

भारतीय किसान संघ ने स्थापना दिवस पर किया शक्ति प्रदर्शन

Wed, 06 Mar 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
भारतीय किसान संघ ने स्थापना दिवस पर किया शक्ति प्रदर्शन
भारतीय किसान संघ ने स्थापना दिवस पर किया शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन

शुगर मिल चिप घोटाले मामले में मुख्य सचिव से जवाब मांगेंगे किसान संघ
किसानों का, किसानों के लिए, किसानों द्वारा चलाया जाने वाला संगठन है भारतीय किसान संघ
ट्रैक्टरों के साथ किया शहर में शक्ति प्रदर्शन, करनाल रोड पर हुई जाम की स्थिति
फोटो संख्या-21 व 22
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भारतीय किसान संघ ने अपने 40वें स्थापना दिवस पर शहर में ट्रैक्टरों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। साथ ही ऐलान किया है कि शुगर मिल चिप घोटाले में हरियाणा के मुख्य सचिव से किसान संघ जवाब मांगेगा। मुख्य सचिव ने विजिलेंस को इस मामले की जांच सौंपी है। किसान संघ इसे दबने नहीं देगा।
सुबह किसान शुगर मिल के बाहर एकत्रित हुए। जहां मुख्य वक्ता के तौर पर आए प्रदेश अध्यक्ष ओम सिंह चौहान व संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह ने किसानों को वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों की दशा सुधारने के लिए काम कर रहा है। 4 मार्च 1979 में राजस्थान के कोटा में दंतोपंत ठेंगड़ी ने भारतीय किसान संघ की स्थापना की थी। जिसका लक्ष्य किसानों का समग्र विकास है। भारतीय किसान संघ किसानों का, किसानों के लिए और किसानों द्वारा चलाए जाने वाला संगठन है। ठेंगड़ी जी ने देश को तीन संगठन दिए। जिसमें भारतीय किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ व स्वदेशी जागरण मंच। ये तीनों देश में बड़े तबके को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। संघ ने सहकारी चीनी मिलों में एथनॉल प्लांट लगाए जाने, एग्रो केमिकल उपयोग पर नियंत्रण कानून बनाए जाने, जैविक खेती व प्रकृति खेती खेती को बढ़ावा दिया जाए, ई-नेम राष्ट्रीय कृषि बाजार, एमएसपी को भी कानून बनाया जाए, आरपी की तरह जो भी बिचौलिया व कम भाव पर फसल खरीदे, उसे तीन साल की सजा व जुर्माना हो।
विज्ञापन

किसान नेता रणबीर फरल ने बताया कि चिप घोटाले को लेकर मुख्य सचिव ने केस अपने हाथ में लिया और स्टेट विजिलेंस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। अब भारतीय किसान संघ मुख्य सचिव से जवाब मांगने के मूड में है। इस मामले में दर्ज एफआईआर को दबने नहीं दिया जाएगा। इसके बाद भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष सतीश कुमार ग्योंग की अगुवाई में किसान शुगर मिल में एकत्रित हुए। शुगर मिल के बाहर सैंकड़ों की संख्या में ट्रेक्टरों पर सवार होकर आए किसानों को कुलदीप सिंह क्योड़क ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर दयाल सिंह मलिक, नरेंद्र कुमार, पाला राम, श्री राम मोहणा, महाबीर धौंस, शीशपाल, बिक्रम सिंह, दीपक वालिया, प्रेम सिंह खेड़ी रायवाली, देव सरपंच, मगर सिंह, जिंद्र सिंह, राजीव नैन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल रोड पर हुई जाम की स्थिति : ट्रैक्टरों पर सवार होकर आए किसानों ने शहर में शक्ति प्रदर्शन किया। करनाल रोड पर ट्रैक्टरों के चलते एक बार तो जाम की स्थिति बन गई। इसके बाद सभी किसान लघु सचिवालय के पीछे स्थित खाली मैदान में एकत्रित हुए और वापिस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed