फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दो पक्षों में तनाव, पुलिस बल तैनात

दो पक्षों में तनाव, पुलिस बल तैनात

Thu, 30 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में तनाव, पुलिस बल तैनात
युवकों में झगड़े के बाद दो पक्षों में तनाव, पुलिस बल तैनात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। गांव कोटड़ा में युवकों के आपसी झगड़े के बाद दो पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। तनाव बढ़ने पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस ने दोनों समुदायों के 10-10 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
26 अगस्त को गांव के एक वर्ग के लड़कों ने किसी बात को लेकर गांव में सरपंच प्रतिनिधि के लड़के अजय व उसकी मां को झगड़े में घायल कर दिया। उन्हें कैथल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अगले दिन सोमवार को दूसरे समाज के लड़कों ने पहले पक्ष के लड़के शीशन को पीटकर घायल कर दिया। उसे भी कैथल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों युवक अभी तक अस्पताल में है। युवकों के झगड़े से दोनों पक्षों में तनाव हो गया। उसी दिन रात को डीएसपी जोगेंद्र सिंह व राजौंद थाना प्रभारी नवीन कुमार ने पुलिस पार्टी के साथ गांव में पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत किया। आगे तनाव न बढे़ इसके लिए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। मंगलवार को बलवान कोटड़ा, सतबीर सिंह, पूर्व बीईओ गुरनाम सिंह कैथल सहित गांव में दोनों पक्षों की अलग-अलग पंचायत हुई। जिसमें दोनों पक्षों का समझौता करवाने के प्रयास किए गए परंतु समझौता नहीं हो पाया। गांव में अभी भी पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

एसएचओ नवीन कुमार ने बताया कि गांव में पूरी तरह अमन चैन है। कोई तनाव नहीं है। माहौल शांतिप्रिय है। दोनों पक्षों के 10-10 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया हुआ है। पुलिस के 10 जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed