फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मार्केट कमेटी के जवाब से लटका आढ़तियों के लाईसैंस रिन्यूअल का मामला

मार्केट कमेटी के जवाब से लटका आढ़तियों के लाईसैंस रिन्यूअल का मामला

Thu, 05 Apr 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
मार्केट कमेटी के जवाब से लटका आढ़तियों के लाईसैंस रिन्यूअल का मामला

विज्ञापन
मार्केट कमेटी के जवाब से लटका आढ़तियों के लाइसेंस रिन्यूअल का मामला
अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू
आढ़ती आज करेंगे बैठक, हड़ताल पर जाएं या सीएम के व्यापारी सम्मेलन का करें बहिष्कार, फैसला होगा
नेताओं के आश्वासन से खुश हो गए थे आढ़ती, अधिकारी ने कहा
नियमानुसार ही रिन्यू होंगे आढ़तियों के लाइसेंस
फोटो संख्या-04
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। लाइसेंस रिन्यू को लेकर मार्केट कमेटी सचिव द्वारा इंकार किए जाने के बाद मामला फिर से लटक गया है। जिसके विरोध में आढ़ती आज बैठक करेंगे और इसमें फैसला लिया जाएगा कि आढ़ती हड़ताल पर जाएंगे या सीएम के व्यापारी सम्मेलन का बहिष्कार करेंगे।
विदित रहे कि कैथल की दोनों मंडियों के प्रधान व भाजपा के वरिष्ठ नेता सरकार के प्रतिनिधियों से मिले थे। जिनके आश्वासन के बाद मंडी में एक बैठक कर व्यापारियों ने उनकी यह समस्या हल करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने के लिये रोहतक में होने वाले व्यापारी सम्मेलन में जाने का फैसला लिया था। बैठक के अगले दिन वीरवार को मंडी के कुछ आढ़ती मार्केट कमेटी में अपने लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिये गए तो वहा उपस्थित कमेटी के अधिकारियों ने उन्हें स्पष्ट इंकार कर दिया। उसके बाद नई मंडी के प्रधान कृष्ण मित्तल, पुरानी मंडी के प्रधान जोग ध्यान तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश गर्ग नोच कमेटी के सचिव मनजीत से मिले। कमेटी सचिव ने उन्हें साफ शब्दों में कह दिया कि पिछले वर्ष जो 140 लाइसेंस प्रोविजन आधार पर रिन्यू हुए थे, वे और अब जिनके पास अपनी खुद की दुकानें व एक साल का किराया नामा नहीं है उनके, लाइसेंस केवल तीन माह के लिये अस्थाई तौर पर बनाये जा सकते है, यदि वह उनको ब्यान हलफिया देते हैं।
विज्ञापन

ये देना होगा हलफनामा :-मैं अपनी दुकान मोल व किराये पर नियमानुसार ले लूंगा। मैं कमेटी के विरोध में कोर्ट का कोई सहारा नहीं लूगा। यदि मैं दुकान लेने में असफल रहता हूं तो मेरा लाइसेंस रद्द समझा जाये। जिनकी अपनी दुकानें हैं या सही किराया नामा पूरी दुकान 10 गुणा 85 का है, तो उस पर लाइसेंस मात्र एक साल के लिये रिन्यू होगा न कि तीन वर्ष के लिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मंडी के व्यापारियों में सरकार के प्रति रोष दिखाई दिया। अगला निर्णय लेने के लिये मंडी प्रधान कृष्ण मित्तल की दुकान पर बैठक चलती रही। बाद में सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को मंडी के व्यापारी रोहतक में होने वाली व्यापारी सम्मेलन का बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते है।

प्रधान कृष्ण मित्तल ने बताया कि उनकी दुकान पर एसोसिएशन के सदस्यों की एक बैठक हुई। जिसमें अगली रणनीति हेतु मंडी के सभी आढ़तियों की बैठक शुक्रवार को मंडी स्थित मंदिर में होगी।
कमेटी सचिव मनजीत ने बताया कि नियमानुसार लाइसेंस रिन्यू होगे। जो लाइसेंस विवादित है, उन पर बोर्ड के आदेश आने के बाद अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed