फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अमर उजाला के अभियान का बड़ा असर...

अमर उजाला के अभियान का बड़ा असर...

Fri, 29 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला के अभियान का बड़ा असर...

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अमर उजाला द्वारा पिछले सप्ताह भर से चलाए जा रहे स्वच्छता रैंकिंग के लिए अभियान का शुक्रवार को असर देखने को मिला। खस्ताहाल शौचालयों सहित सफाई व्यवस्था की स्थिति की जानकारी मिलने पर डीसी सुनीता वर्मा शहर के दौरे पर निकलीं और अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक शौचालयों का दौरा किया, जहां एक में भी पानी नहीं मिला। इसी तरह गंदगी मिलने पर डीसी ने खुद स्वच्छ एप का प्रयोग कर गंदगी का फोटो अपलोड किया।
सेक्टर 19 में गंदगी पर फटकार : डीसी सबसे पहले सेक्टर 19 के पार्ट वन में गई। जहां उन्होंने सफाई व्यवस्था की जांच की। डीसी के पहुंचने पर यहां पर सफाई नहीं थी। जिस पर डीसी ने ईओ से कहा सफाई नहीं है। फुटपाथ पर भी सफाई नहीं है। देखो, कितना कूड़ा है, अब तक तो साफ हो जाना चाहिए। इस पर इसका जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीसी ने यहां पर स्थित मार्केट में पहुंची। यहां खाली प्लाट में गंदगी देखकर डीसी दंग रह गई। यहां पर पशु गंदगी में मुंह मार रहे थे।
विज्ञापन

डीसी ने खुद किया स्वच्छ एप का प्रयोग : हुडा मार्केट में गंदगी पर सीएसआई ने कहा कि मैडम यहां एक हफ्ते में एक बार सफाई होती है। इस पर डीसी ने कहा कि लो मैं अभी सफाई करवा देती हूं... उन्होंने अपने मोबाइल में स्वच्छ एप निकाला। जिस पर उन्होंने गंदगी का फोटो खींचा और इस एप पर डाल दिया। जिसके बाद यहां पर ईओ ने सफाई करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर बह रहे पानी पर एसडीओ को लगाई फटकार : इसके बाद डीसी इसी सेक्टर में स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल के सामने पहुंची। जहां सड़क पर पानी बह रहा था। इस पर डीसी ने पानी के बहने का कारण पूछा तो कॉलोनीवासियों ने बताया कि यह पानी यहां स्थित वाटर टैंक से बहकर सड़क पर आ जाता है। कॉलोनीवासी हरपाल सिंह ने कहा कि मैडम हर दो महीने के बाद वाटर टैंक से पानी निकलकर सड़क पर बह जाता है। जिससे घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इस पर डीसी ने हुडा के एसडीओ को बुलाकर इस समस्या का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
एक भी शौचालय में पानी नहीं, अधिकारियों को सुनाई खरी-खरी : हुडा के बाद डीसी विश्वकर्मा चौक पर पहुंची जिस पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण अधूरा था। यहां पर कर्मचारी इसका निर्माण कार्य कर रहे थे। निर्माण से पहले ही शौचालय की सीट टूटी मिली। जिस पर डीसी ने ईओ बुलाकर कहा कि इतनी महंगी चीज लेकर लगने से पहले खराब कर दी गई। यहां पर पानी तो दूर शौचालय में पानी का कनेक्शन ही नहीं था।
खाली प्लाट में डस्टबिन पर नहीं था कोई जवाब : डीसी पुराना अस्पताल रोड पर पहुंची। जहां डीसी को नगर परिषद द्वारा खाली प्लाट में डस्टबिन रखे हुए मिले। इस पर डीसी ने ईओ से पूछा की यह डस्टबिन ऐसे कैसे रखे हुए तो ईओ ने बताया कि मैडम यह रिजेक्ट हैं। जिस पर डीसी ने यहां से डस्टबिन को उठवाने के निर्देश दिए। डीसी ने इसी रोड पर स्थित श्मशान घाट की चारदीवारी के पास लगी ऊबड़ खाबड़ टाइलों को देखा तो डीसी ने ईओ ने इसे जल्द ठीक करवाने के आदेश दिए। टैक्सी चालक दीपक, सतबीर, अरुण ने कहा कि यहां पर शौचालयों का कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
यहां खस्ताहाल शौचालयों की स्थिति पर फटकार लगाते हुए डीसी ने कहा कि आपकी उम्र ही क्या है अभी...अभी से ढीले पड़ गए, अभी तो पूरी उम्र पड़ी है, मुझे देखिये मैं उम्र में भी इतना काम करती हूं...।
डीसी ने भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर लगाई फटकार : आपकी बिना जरूरत की फाइलें होती है। उन्हें पास नहीं करवाते हैं, लेकिन जिस पर खुद को कुछ फायदा मिलता है। उसे तुरंत पास करवा लेते हो। डीसी गुस्से में बोली हद है, मैं किस किस को समझाऊं, कोई अपनी ड्यूटी को समझता ही नहीं है।

यह रहे मौजूद
इस मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विक्रम सिंह, सचिव कुलदीप मलिक, एमई प्रदीप तथा हुडा के एसडीओ राजेंद्र रोहिला व अन्य अधिकारी मौैजूद रहे।

जल्द दुरुस्त करने के आदेश दिए :
डीसी सुनीता वर्मा ने कहा कि सार्वजनिक शौचालयों व सफाई को लेकर शिकायत मिली थी। जिस पर दौरा कर इसकी व्यवस्था को जांचा गया है। जहां खामियों को देखा। वहां पर उन्हें जल्द ही दूर करने के आदेश दिए गए है।

अमर उजाला द्वारा लगातार चलाया जा रहा है अभियान, डीसी के दौरे से होगा बड़ा असर:-आगामी 4 जनवरी से देश भर में शहरों का स्वच्छता सर्वेक्षण होना है। जिसमें शहर की सफाई के अलावा नगर परिषद की सेवाओं सहित स्वच्छता की दिशा में उठाए गए कदमों से रैंकिंग बढ़ेगी। पिछले साल जिले की रैंकिंग में 84 अंकों का सुधार हुआ था। लेकिन इस बार संसाधन बढ़ाए जाने के बावजूद खस्ताहाल शौचालयों व कई जगह गंदगी से अंक घट सकते थे। अमर उजाला ने इस संबंध में आवाज उठाई। जिस पर डीसी ने शहर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।


सार्वजनिक शौचालयों के खस्ताहाल को देख गुस्साई डीसी ने लगाई नगर परिषद कर्मचारियों को फटकार
आपकी उम्र ही क्या है अभी...अभी से ढीले पड़ गए, अभी तो पूरी उम्र पड़ी है, मुझे देखिये मैं उम्र में भी इतना काम करती हूं...
अमर उजाला के अभियान का बड़ा असर...
शहर की स्वच्छता जांचने के लिए डीसी ने किया शहर का दौरा
खुद किया स्वच्छ एप्प का प्रयोग, गंदगी की फोटो अपलोड करके देखी
अमर उजाला द्वारा स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए एक सप्ताह से चलाया जा रहा है सुधार के लिए अभियान
खस्ताहाल शौचालयों की स्थिति सहित शहर में ढीले पड़े सफाई कार्य को किया था उजागर
डीसी ने हुडा सेक्टर 19, 20, पुराना अस्पताल रोड व सब्जी मंडी, सहित अन्य जगहों पर चरमराई है सफाई व्यवस्था
4 जनवरी से होना है शहर का स्वच्छता रैंकिंग के लिए सर्वे
फोटो नंबर-6 से 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed